Top 10 Richest Coaches: IPL 2025 में कोच कर रहे करोड़ों की कमाई! नंबर 1 की दौलत सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
IPL की चमक-धमक में जब भी बात होती है मोटी कमाई की, तो नजर खिलाड़ी पर जाती है- लेकिन हर विजेता टीम के पीछे खड़ा होता है एक रणनीतिकार, यानी उसका कोच। IPL 2025 में जहां खिलाड़ी करोड़ों के कॉन्ट्रैक्ट पर खेल रहे हैं, वहीं कई कोच भी करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।
क्रिकेटिंग दिमाग, अनुभव और टीम को ट्रॉफी तक पहुंचाने की काबिलियत-इन सभी खूबियों के दम पर ये कोच भी स्टार खिलाड़ियों से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं IPL 2025 के टॉप 10 सबसे अमीर कोचों की लिस्ट, जिनकी नेट वर्थ जानकर आप हैरान रह जाएंगे

1-रिकी पोंटिंग (नेट वर्थ: ₹600-800 करोड़) - पंजाब किंग्स
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और तीन बार वर्ल्ड कप जिताने वाले रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में टॉप पर हैं। IPL 2025 में वो पंजाब किंग्स के हेड कोच हैं और उनका सालाना वेतन करीब ₹3.5 करोड़ है। कोचिंग के अलावा ब्रॉडकास्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और निजी निवेश से उनकी कुल कमाई ने उन्हें सबसे अमीर कोच बना दिया है।
2-राहुल द्रविड़ (₹320 करोड़)- RR कोच
'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ IPL में राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े रह चुके हैं। वो टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रह चुके हैं। युवा खिलाड़ियों को तराशने में उनका कोई जवाब नहीं। द्रविड़ का सालान वेतन ₹5 करोड़ रुपए हैं।
3-जस्टिन लैंगर (₹86 करोड़) - लखनऊ सुपर जायंट्स
ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व ओपनर की कोचिंग में टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2021 जीता। IPL 2025 में वो लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच हैं और करीब ₹4 करोड़ की सैलरी लेते हैं।
4-महेला जयवर्धने (₹85 करोड़) - मुंबई इंडियंस
श्रीलंकाई दिग्गज महेला ने मुंबई इंडियंस को कई बार खिताब दिलाया है। उनके रणनीतिक फैसले और गेम की समझ उन्हें सबसे सफल कोचों में लाती है। उनकी सैलरी ₹4 करोड़ के आस-पास है।
5-डेनियल विटोरी (₹83-100 करोड़) - सनराइजर्स हैदराबाद
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान विटोरी IPL की कई टीमों के साथ कोचिंग कर चुके हैं। IPL 2025 में SRH के कोच हैं और उनकी सैलरी करीब ₹2.5 करोड़ है। साथ ही ब्रॉडकास्टिंग और इंटरनेशनल कोचिंग से भी अच्छी कमाई करते हैं।
6-स्टीफन फ्लेमिंग (₹68 करोड़) - चेन्नई सुपर किंग्स
CSK के लंबे समय से कोच रहे फ्लेमिंग अपनी शांत रणनीति और अनुभव के लिए मशहूर हैं। IPL 2025 में उनकी सैलरी ₹4-5 करोड़ के बीच है।
7-एंडी फ्लावर (₹43 करोड़) - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
ज़िम्बाब्वे के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ एंडी फ्लावर IPL के अनुभवी कोच बन चुके हैं। इस सीजन में वो RCB के साथ हैं और करीब ₹3.5 करोड़ सैलरी पाते हैं।
8-आशीष नेहरा (₹40-45 करोड़) - गुजरात टाइटन्स
भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने GT को डेब्यू सीज़न में चैंपियन बनाया था। IPL 2025 में वो फिर से GT को ट्रॉफी के करीब ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी सालाना कमाई ₹2.5-3 करोड़ है।
9-चंद्रकांत पंडित (₹25 करोड़) - कोलकाता नाइट राइडर्स
घरेलू क्रिकेट में दमदार कोचिंग करने वाले पंडित अब IPL में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। KKR के कोच के रूप में उन्हें ₹2 करोड़ सैलरी मिलती है।
10-हेमांग बदानी (नेट वर्थ- जानकारी नहीं) - दिल्ली कैपिटल्स
पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ हेमांग बदानी IPL में उभरते कोच हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं और उन्हें लगभग ₹1.5 करोड़ का वेतन मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications