10 बल्लेबाज जिन्होंने 2023 में बनाये सबसे ज्यादा टेस्ट रन, विलियमसन का अनोखा आंकड़ा

Most Test runs 2023: साल 2023 में टेस्ट क्रिकेट अब इतिहास के पन्नों में स्म गया है। इस साल जितने टेस्ट मुकाबले होने थे, हो गए हैं। अब अगले साल ही सफेद कपड़ों में खिलाड़ियों को रेड बॉल के साथ खेलते हुए देखा जाएगा। टेस्ट क्रिकेट को सबसे मुश्किल और बेहतरीन फ़ॉर्मेट माना जाता है।

हर खिलाड़ी यही चाहता है कि वह एक बार टेस्ट क्रिकेट में अपने देश के लिए जरुर खेले। इस साल भारत सहित कई देशों के लिए नए खिलाड़ियों का डेब्यू भी देखने को मिला। बल्लेबाजों ने अपनी बैटिंग से विपक्षी गेंदबाजों को परेशान किया और काफी रन भी बनाये।

top 10 test batters

साल 2023 में टेस्ट क्रिकेट में रनों के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। टॉप पांच में से 4 नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के ही हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि कंगारुओं ने इस फ़ॉर्मेट का जमकर आनन्द लिया है। भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ने टॉप 10 में जगह बनाई है।

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड के भी कुछ खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। शतकों के मामले में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन बाजी मार ले गए। कीवी बल्लेबाज ने इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं। पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी टॉप दस में शामिल नहीं है।

साल 2023 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज

बल्लेबाज मैच रन शतक
उस्मान ख्वाजा 13 1210 3
स्टीव स्मिथ 13 929 3
ट्रेविस हेड 12 919 1
लाबुशेन 13 803 1
जो रूट 8 787 2
हैरी ब्रूक 8 701 1
केन विलियमसन 7 695 4
विराट कोहली 8 671 2
बेन डुकेट 8 654 1
दिमुथ करुणारत्ने 6 608 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+