डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, तोड़ डाला 95 साल पुराना कीर्तिमान
NZ vs WI: 16 दिसंबर को हुई आईपीएल नीलामी में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को कोई खरीदार नहीं मिला, जिसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया। लेकिन इसके बाद उन्होंने बल्ले से ऐसा जवाब दिया, जिसने चयनकर्ताओं और फ्रेंचाइजियों दोनों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में कॉनवे ने शानदार शतक जड़ा और कप्तान टॉम लैथम के साथ पहले विकेट के लिए 250 से ज्यादा रनों की जबरदस्त साझेदारी की। इस पारी के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि नीलामी में अनदेखी होना उनकी काबिलियत पर सवाल नहीं, बल्कि एक बड़ी चूक थी।

डेवोन कॉनवे ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अपना छठा अर्धशतक पूरा किया। खबर लिखे जाने तक वह 150 से ज्यादा रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए हुए थे। उनकी संयमित लेकिन प्रभावशाली बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड की पारी को मजबूती दी।
वहीं कप्तान टॉम लैथम ने इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए अपना 15वां टेस्ट शतक जड़ा और गेंदबाजों को पूरी तरह बौना साबित कर दिया। लैथम की इस क्लास पारी ने विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण की धार कमजोर कर दी और पहले ही दिन के खेल में कीवी टीम का दबदबा कायम कर दिया।
डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले विकेट के लिए 323 रन जोड़कर इतिहास रच दिया है। यह अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी बन गई है।
इस साझेदारी के साथ ही उन्होंने भारत की रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले विकेट के लिए 317 रन बनाए थे।
डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने पहले विकेट के लिए 323 रन जोड़कर एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने 95 वर्षों से चला आ रहा रिकॉर्ड इतिहास के पन्नों में पीछे छोड़ दिया। यह साझेदारी न्यूजीलैंड की सरज़मीं पर किसी भी ओपनिंग जोड़ी द्वारा बनाई गई अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी है।












Click it and Unblock the Notifications