खेल बुलेटिन, 3 नवंबर 2024: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज, जानें खेल जगत में आज की बड़ी खबरें
Today Sports Bulletin: नमस्कार दोस्तों! आपका स्वागत है हमारे डेली खेल बुलेटिन में, जहां हम लेकर आते हैं खेल की दुनिया की ताजा खबरें और रोमांचक अपडेट्स। आज हम बात करेंगे खेलों की विभिन्न शैलियों से लेकर प्रमुख प्रतियोगिताओं और खिलाड़ियों की शानदार परफॉर्मेंस पर। तो चलिए, बिना किसी देरी के जानते हैं खेल जगत में आज क्या-क्या हुआ।
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 3-0 से जीती टेस्ट सीरीज
India vs New Zealand 3rd Test Day 3: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला गया। न्यूजीलैंड ने मुंबई टेस्ट में भारत को 25 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से जीत ली। न्यूजीलैंड भारत को भारत में 3-0 से हराने वाली पहली टीम बन गई।

वानखेड़े में एजाज पटेल ने अपने नाम की बड़ी उपलब्धि
मुंबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में एजाज पटेल ने एक बार फिर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। एजाज अब इयान बॉथम को पीछे छोड़ते हुए भारतीय मैदान पर सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज़ बन गए हैं। वानखेड़े में उनके विकेटों की संख्या अब 23 हो गई है। किसी भी अन्य गैर-भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट मैचों में किसी एक भारतीय स्थल पर ऐसा रिकॉर्ड हासिल नहीं किया है।
पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया का मैच कब-कहां देख सकेंगे लाइव?
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच सोमवार (4 नवंबर) को शुरू होगा, जोकि मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। भारत में मैच डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।
WTC फाइनल से बाहर होने के कगार पर भारतीय टीम?
भारतीय टीम सीरीज की शुरुआती दो टेस्ट मैच हारकर भी प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई थी। लेकिन तीसरा मैच हारने के बाद भारतीय टीम अब प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है। जबकि, न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है। भारत की मुश्किलें इस हार के साथ बढ़ चुकी है। अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जगह बनाने के लिए भारत को लगातार जीत दर्ज करनी होगी।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बुरी तरह हराया, सीरीज में बनाई बढ़त
Australia A vs India A, 1st unofficial Test: ऑस्ट्रेलिया ए ने मैके में खेले गए पहले अनऑफिसियल टेस्ट मैच में भारत ए को 7 विकेट से हराकर जीत हासिल की। इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया को मौजूदा दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी है। ऑस्ट्रेलिया के लिए निर्धारित लक्ष्य 225 रन था, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया, इस दौरान उन्होंने केवल 3 विकेट गंवाए।












Click it and Unblock the Notifications