Today IPL Match 2026: आईपीएल में आज किसका मैच? इन दोनों टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर!
Today IPL Match 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 12वें मुकाबले में आज ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। एक तरफ मेजबान केकेआर है, जो इस सीजन में अब तक अपनी पहली जीत की तलाश में है। वहीं दूसरी तरफ पिछले साल की उपविजेता पंजाब किंग्स है, जो इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है।
केकेआर के लिए सीजन की शुरुआत रही है खराब (Today IPL Match 2026)
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर के लिए सीजन की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद केकेआर के गेंदबाज उसे डिफेंड नहीं कर सके। वहीं, अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्हें 65 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा।

पंजाब किंग्स का दमदार आगाज
इसके विपरीत पंजाब किंग्स इस सीजन में आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है। पिछले साल फाइनल तक का सफर तय करने वाली इस टीम ने अब तक अपने दोनों मैचों में दबदबा बनाए रखा है। कोलकाता और पंजाब के बीच पिछले कुछ मुकाबले ऐतिहासिक रहे हैं। साल 2024 में इसी मैदान पर पंजाब ने टी-20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य (262 रन) हासिल किया था।
पंजाब-केकेआर में किसका पलड़ा भारी?
वहीं, साल 2025 में मुल्लनपुर में पंजाब ने आईपीएल इतिहास के सबसे छोटे स्कोर का बचाव कर केकेआर को चौंकाया था। आज के मैच में भी बड़े स्कोर की उम्मीद है, बशर्ते बादल मेहरबान रहें। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं, जिसमें कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। पंजाब के खिलाफ केकेआर ने 21 मैच जीते हैं जबकि किंग्स को 13 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है।
कोलकाता ने यहां पंजाब के खिलाफ 14 में से 9 मैचों में जीत दर्ज की है। सुनील नरेन (36 विकेट) और अर्शदीप सिंह (11 विकेट) अपनी-अपनी टीमों के मुख्य हथियार होंगे। आज के मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। पिछले साल भी रहाणे की केकेआर के खिलाफ पहली भिड़ंत बारिश की भेंट चढ़ गई थी। अगर आज खेल होता है तो पंजाब किंग्स को जीत का प्रबल दावेदार मान रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications