T20 World Cup के बीच 6 करोड़ के फ्रॉड केस में फंसा पूर्व भारतीय खिलाड़ी, लगा धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज

IPL star Robin Bist Latest News: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में दमदार प्रदर्शन कर रही है। भारत ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही उसे जीत हासिल हुई है। भारत लगातार तीन मैच जीतने के बाद अब सुपर 8 के लिए क्वालीफाइ कर चुकी है। जहां वह अपने ग्रुप में तीन और मुकाबला खेलने वाली है।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी का आरोप

टी-20 वर्ल्ड कप के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन बिष्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के मशहूर टी-20 टूर्नामेंट टीएनपीएल यानी तमिलनाडु प्रीमियर लीग की एक टीम के मालिक ने रॉबिन बिष्ट पर गंभीर आरोप लगाया है। रॉबिन बिष्ट पर अपनी टीम के मालिक के साथ करीब 6 करोड़ रुपये का फ्रॉड करने का आरोप है।

TNPL 1

रॉबिन बिष्ट पर एफआईआर दर्ज

टीएनपीएल की सबसे महंगी टीम सेलम स्पार्टन्स के मालिक ने खुद के साथ 6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी होने की शिकायत की है। इस मामले में उन्होंने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इन लोगों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके रॉबिन बिष्ट का नाम भी शामिल है। रॉबिन बिष्ट को इस मामले में आरोपी बताया गया है। उनके अलावा आकाश शुक्ला, सतीश कुमार और नितिन खोखड़ का नाम भी एफआईआर में दर्ज है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

दरअसल, रॉबिन बिष्ट और उनके साथी क्रिकेटर आकाश ने सेल्वाकुमार को नितिन और सतीश से मिलाया था। जिन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग की टीम में 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी का ऑफर दिया। इसके लिए उन्होंने मालिक से 22 करोड़ रुपये मांगे थे। इसके लिए पहले 10 लाख रुपये दिए गए और फिर कई किस्तों में पेमेंट की गई। सेल्वाकुमार ने बताया कि उन्हें फर्जी कागज दिखाकर टीम में हिस्सेदारी का झांसा दिया गया था। हालांकि, रॉबिन बिष्ट ने इन सभी आरोपी को गलत करार दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले को लेकर चीजें स्पष्ट हो जाएगी।

जनवरी में लिया था संन्यास

रॉबिन बिष्ट ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली से एज ग्रुप क्रिकेट खेलकर की थी, लेकिन 2005-06 में वो बेहतर मौके की तलाश में राजस्थान चले गए थे। 2007 में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ मैच खेलकर अपना घरेलू क्रिकेट डेब्यू किया था। इस मैच में रॉबिन बिष्ट ने 14 और 69 रन की पारी खेली थी। इसी मैच में शिखर धवन और विराट कोहली भी दिल्ली की टीम से खेल रहे थे। साल 2024 की शुरुआत यानी जनवरी में उन्होंने 14 साल घरेलू क्रिकेटर खेलने के बाद सन्यास का ऐलान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+