तिलक वर्मा ने बनाया टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड, छक्कों की बारिश कर जड़ दिया लगातार तीसरा शतक
Tilak Varma: इधर आईपीएल की तैयारी चल रही है और उधर तिलक वर्मा का बल्ला आग उगल रहा है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस से खेलने वाले तिलक वर्मा का बल्ला लगातार बोल रहा है। तिलक वर्मा ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए सबसे छोटे प्रारूप में लगातार तीसरा शतक जमा दिया।
दक्षिण अफ्रीका में धमाल मचाने वाले तिलक वर्मा ने भारत आने के बाद भी अपना धमाका जारी रखा और एक शतक जड़कर इतिहास रच दिया। टी20 क्रिकेट में तिलक वर्मा का यह लगातार तीसरा शतक है और उन्होंने हिस्ट्री में अपना नाम दर्ज करा लिया।

टी20 क्रिकेट में लगातार तीन शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर भी तिलक वर्मा बन गए हैं। दक्षिण अफ्रीका में खेली गई टी20 सीरीज में लगातार दो मैचों में सैकड़ा जड़कर तिलक वर्मा ने कमाल किया था। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने सैकड़ा जड़ दिया। लगातार तीन टी20 शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्होंने बना दिया।
मेघालय के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के कप्तान तिलक वर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 67 गेंदों का सामना करते हुए 151 रनों की पारी खेली। इस पारी में उनके 14 चौके और 10 छक्के आए। दक्षिण अफ्रीका में भी तिलक वर्मा ने कुछ इसी तरह तबाही मचाई थी।
वहां उन्होंने 107 और 120 रनों की पारियां खेली थी। इस धांसू प्रदर्शन की वजह से तिलक वर्मा की आईसीसी रैंकिंग में बेहतरीन उछाल दर्ज किया गया था। वह तेजी से रैंकिंग में ऊपर आए और 69 स्थानों की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुँच गए।
आईपीएल नीलामी से पहले तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल किया था। मुंबई इंडियंस की टीम में तिलक वर्मा को 8 करोड़ रुपये की राशि देकर शामिल किया गया है। आगामी सीजन उनका प्रदर्शन देखने लायक रहेगा। दक्षिण अफ्रीका में दो शतकों से तिलक वर्मा का आत्मविश्वास काफी ऊपर गया है।












Click it and Unblock the Notifications