T20 WC 2022: इस विश्व कप में कल पहली बार होंगे एक दिन में 3 मुकाबले, हर मैच में कांटे की भिड़ंत

T20 world cup 2022 में कल का दिन क्रिकेट जगत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। दरअसल, इस टी20 विश्व कप में पहली बार एक दिन में तीन ब्लॉकबस्टर मुकाबले होने जा रहे हैं। तीनों मुकाबले ग्रुप बी के होंगे, जो सुबह 8:30 बजे से शुरू होंगे। आखिरी मैच शाम 4:30 बजे शुरू होगा। कल भारत का मुकाबला नीदरलैंड्स से है, जो दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। भारत अपना पहला मैच जीत चुका है तो वहीं नीदरलैंड्स का भी यह दूसरा मैच होगा। नीदरलैंड्स अपना पहला मैच बांग्लादेश से हार गई थी।

T20 world cup 2022

कल और किस-किस के हैं मुकाबले?

- गुरुवार को सबसे पहला मुकाबला सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगा, जो दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि उनका पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जो कि जिम्बाब्वे के खिलाफ था। वहीं बांग्लादेश अपना पहला मैच जीत चुकी है और उसके दो पॉइंट हैं।

- दूसरा मुकाबला भारत और नीदरलैंड्स के बीच है, जो दोपहर साढ़े बारह बजे शुरू होगा।

- तीसरा और आखिरी मैच पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होगा। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बहुत अहम होगा, क्योंकि पाकिस्तान अपना पहला मैच भारत के खिलाफ हार चुकी है तो वहीं जिम्बाब्वे का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था। पाकिस्तान को भी पहली जीत का इंताजर है और जिम्बाब्वे को भी पहली जीत की तलाश है।

ग्रुप बी पॉइंट टेबल की क्या है स्थिति?

ग्रुप बी में अभी तक सभी टीमें 1-1 मुकाबला खेल चुकी हैं। वहीं ग्रुप ए की सभी टीमों के 2-2 मैच हो गए हैं। ग्रुप बी में बांग्लादेश पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर भारत है। बांग्लादेश और भारत के 2-2 पॉइंट हैं, लेकिन नेट रन रेट बेहतर होने की वजह से बांग्लादेश पहले स्थान पर काबिज है। टेबल में तीसरे स्थान पर एक पॉइंट के साथ दक्षिण अफ्रीका है। वहीं चौथे स्थान पर जिम्बाब्वे है, पांचवें पर पाकिस्तान और छठे पर नीदरलैंड्स है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+