T20 WC में ये हो सकती है भारत के बेस्ट प्लेइंग 11, रोहित-राहुल करेंगे ओपनिंग; लोअर ऑर्डर में...

टी20 विश्वकप 2022 के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया गया। टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई।

नई दिल्ली, 13 सितंबर: टी20 विश्वकप 2022 के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया गया। टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई है वहीं केएल राहुल को उप कप्तान बनाया गया। चोट के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई। वहीं विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है। अब सवाल उठता है कि क्या प्लेइंग 11 में दोनों खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। अगर कार्तिक को मैच में खिलाया जाता है तो भारत अक्षर पटेल को प्लेइंग 11 में जगह देनी होगी, नहीं तो टीम में कोई भी लेफ्ट हैंड बल्लेबाज नहीं होगा। आइए जानते हैं ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस मेगा इवेंट में भारत के बेस्ट प्लेइंग 11 क्या होगी।

जरूरत पड़ने पर विराट करेंगे ओपनिंग

जरूरत पड़ने पर विराट करेंगे ओपनिंग

टी20 विश्वकप 2022 में भारतीय टॉप ऑर्डर में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं तीसरे नंबर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली खेलते नजर आ सकते हैं। जरूरत पड़ने पर विराट कोहली भी ओपनिंग कर सकते हैं। हाल ही में एशिया कप 2022 में उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के आखिरी मैच में 61 गेंदों पर 122 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 6 छक्के भी लगाए थे। इसके अलावा तीन नंबर पर खेलते हुए विराट ने 2 अर्धशतक भी जड़े थे। अगर विराट ओपनिंग करते हैं तो तीन नंबर पर सूर्यकुमार यादव और 5 नंबर केएल राहुल नजर आएंगे।

Recommended Video

    T20 World Cup: Sanju Samson टीम से बाहर, फैन्स ने BCCI पर नजरअंदाज का आरोप | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    कार्तिक को दी जाएगी तरजीह

    कार्तिक को दी जाएगी तरजीह

    चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को मौका मिल सकता है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्या पर मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने की जिम्मेदारी होगी। पांचवें नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। हालांकि दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम में ऋषभ पंत को भी जगह दी गई है। ऐसे में अगर कार्तिक फेल होते हैं तो पंत उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं। पंत के आने से भारत को एक लेफ्ट हैंड बल्लेबाज भी मिल जाएगा। संजू सैमसन को भारतीय स्क्वॉड में जगह न मिलने के एक बड़ी वजह यह भी है कि वह राइट हैंड बैट्समैन हैं।

    पांड्या को रोल होगा अहम

    पांड्या को रोल होगा अहम

    छठे नंबर पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को मौका मिल सकता है। पांड्या बल्लेबाजी को मजबूती देने के साथ ही गेंदबाजी में भी खासा योगदान देंगे। वह आखिरी में तेजी से बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। कुछ मुकाबलों में उन्हें कार्तिक से ऊपर भी मौका दिया जा सकता है। 7वें नंबर पर अक्षर पटेल को भी बल्लेबाजी में अहम योगदान देना होगा। इसके अलावा वह स्पिन के विकल्प भी होंगे। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार के हाथों में होगी। वहीं हार्दिक पांड्या भी पेस को मजबूती देंगे। स्पिनर के रूप में टीम में युजवेंद्र चहल को शामिल किया जा सकता है।

    भारत की संभावित प्लेइंग 11

    भारत की संभावित प्लेइंग 11

    रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल।

    टी20 विश्वकप 2022 के लिए भारतीय टीम

    टी20 विश्वकप 2022 के लिए भारतीय टीम

    रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह। स्टैंडबाय खिलाड़ी - मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+