BCCI की राजनीति का शिकार हुआ भारत का यह स्टेडियम, 4 साल से नहीं हुआ मैच, धोनी का खास कनेक्शन

BCCI: भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों का आयोजन इस साल कई शहरों में होना है। बीसीसीआई के शेड्यूल में वडोदरा भी एक वेन्यू है। यह गुजरात का तीसरा स्टेडियम है। मैचों के वेन्यू को देखकर साफ़ तौर पर लगता है कि जिस राज्य इकाई की कोई लॉबी नहीं है, उसे कोई मुकाबला नहीं मिलेगा।

अहमदाबाद, राजकोट के बाद वडोदरा गुजरात का तीसरा वेन्यू बन गया जहां इंटरनेशनल मुकाबले होने हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में 15 साल बाद इंटरनेशनल मैच होगा। अन्य राज्यों के शहरों को भी बराबर मुकाबले मिलते हैं। दक्षिण लॉबी मजबूत है, तो वहां के मैचों को कोई नहीं छीन सकता।

bcci

इसके अलावा मेट्रो शहरों और राजनीतिक पहुंच वाले राज्य इकाइयों को भी बराबर मैच मिलते हैं। इन सबके बीच अनदेखी का शिकार जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम हो रहा है, जिसे चार साल से कोई मुकाबला ही नहीं मिला है। वहां 2021 में अंतिम बार मैच खेला गया था।

राजस्थान क्रिकेट संघ से मुकाबले के लिए कोई खास लॉबिंग देखने को नहीं मिल रही है। मजे की बात तो यह है कि इस समय राजस्थान में बीजेपी की सरकार है, केंद्र सरकार की बीसीसीआई के ऊपर पकड़ है। दोनों तरफ एक ही पार्टी की सरकार होने के बावजूद जयपुर में मुकाबला आयोजित नहीं हो रहा।

उत्तर भारत में BCCI ने कराये कई मुकाबले

इसे विशुद्ध राजनीति ही कहा जाएगा। हालिया समय में दिल्ली, धर्मशाला, पंजाब, उतर प्रदेश सभी को इंटरनेशनल मैच मिले हैं। राजस्थान इनके बीच में आता है, तो यहां मुकाबला होना चाहिए था। गुजरात के अहमदाबाद में हर इवेंट का फाइनल और बड़े मैचों का आयोजन होता रहा है। इस साल भी भारत और इंग्लैंड के बीच वहां वनडे हुआ है।

कब खेला गया जयपुर में अंतिम मैच

सवाई मानसिंह स्टेडियम में 2021 में अंतिम मुकाबला टी20 के रूप में खेला गया था। उस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया था। उसके बाद से वहां कोई मैच नहीं हुआ। जिन स्टेडियमों को 2023 के एकदिवसीय वर्ल्ड कप में मैच नहीं मिला था, उसकी भरपाई अन्य सीरीज में मैच देकर कर दी गई थी लेकिन जयपुर के लिए कुछ नहीं रखा गया। इसे पूरी तरह से नज़रअंदाज किया गया है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम से महेंद्र सिंह धोनी का खासा कनेक्शन भी है। धोनी ने अपना करियर बेस्ट वनडे स्कोर यहीं बनाया था। धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 183 रनों का स्कोर खड़ा किया था। आज वही स्टेडियम धूल फांक रहा है।

राज्य इकाई को करनी चाहिए BCCI से बात

जयपुर में कुल 21 इंटरनेशनल मुकाबले खेल गए हैं। इनमें एक टेस्ट और एक टी20 है बाकी सभी एकदिवसीय मुकाबले हैं। इतने मुकाबले आयोजित करने वाले स्टेडियम को एक भी मुकाबला नहीं मिलना हैरान करता है। राज्य इकाई को इस पर बोर्ड से बात करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+