BBL में थर्ड अंपायर ने की बड़ी गलती, NOT OUT की जगह दबाया OUT का बटन और फिर....
BBL 2023-24: इंटरनेशनल क्रिकेट, घरेलू क्रिकेट और लीग क्रिकेट हर जगह थर्ड अंपायर की एक अलग और अहम भूमिका रहती है। कठिन फैसलों को देखने और रिव्यू करने के लिए तीसरा अंपायर तकनीक का सहारा लेता है। बिग बैश लीग के दौरान थर्ड अंपायर से एक बड़ी गलती हुई है।
थर्ड अंपायर के पास जब एक मैदानी फैसला गया तो गलती से आउट दे दिया। इसके बाद स्टेडियम का मंज़र देखने लायक था। बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच मैच के दौरान यह अजीब घटना देखने को मिली। थर्ड अंपायर ने गलत फैसला दे दिया।

सिडनी के लिए खेल रहे जेम्स विन्स ने इमाद वसीम की गेंद को सीधा खेला। गेंदबाज ने इसे पकड़कर नॉन स्ट्राइक छोर पर विकेटों में मार दिया। नॉन स्ट्राइक पर खड़े जोश फिलीपी के खिलाफ अपील हुई। मैदानी अंपायर ने रन आउट की अपील को आगे थर्ड अंपायर के पास भेज दिया।
टीवी रिप्ले में दिखा कि बल्लेबाज सुरक्षित अपनी क्रीज में है और आउट नहीं है। हर कोई इसे देखने के बाद आश्वस्त था कि बल्लेबाज सुरक्षित है। इस बीच जब बड़ी स्क्रीन पर फैसला आया तो हर कोई हैरान रह गया। थर्ड अम्पायर ने आउट वाला बटन दबा दिया। इसे देखकर स्टेडियम में मौजूद हर दर्शक हँसने लगा।
फील्ड में खड़े ग्लेन मैक्सवेल ने भी रिएक्शन दिया। वह भी हँसने लगे। हालांकि तीसरे अंपायर को तुरंत ही गलती का अहसास हो गया था। उन्होंने बाद में नॉट आउट का बटन दबाया और फिर से स्क्रीन पर यह दिखा। इसे देखकर बल्लेबाज भी हँसने लगे, घटना का वीडियो भी वायरल हो गया।
जब अम्पायर ने आउट का बटन दबाया, तो एक बार उनका ही मजाक बना और पूरा स्टेडियम हँसने लगा। हालांकि मैदानी अम्पायर ने मामले को गंभीरता से लिया और खिलाड़ियों को सही निर्णय आने का इंतजार करने को कहा, बाद में सही फैसला सुनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications