वेस्टइंडीज दौरे पर हो सकते हैं टीम इंडिया में बदलाव, ये हैं रिप्लेसमेंट के दावेदार खिलाड़ी
इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज में खेलने के लिए जाने वाली है।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भारतीय टीम की हार के बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा देखने को मिला। इसके अलावा खिलाड़ियों को बदलने की मांग भी हुई। इंग्लैंड में खेलने के बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज दौरे पर जाकर खेलना है। विंडीज दौरे से पहले टीम सलेक्शन पर सोचना होगा।
WTC फाइनल में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन देखने को मिला था। ऐसे में सवाल यह है कि क्या अब टीम में बदलाव का समय आ गया है। पुजारा काउंटी में खेलने के बाद भी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। विंडीज दौरे पर रिप्लेसमेंट वाले खिलाड़ियों के बारे में यहाँ जाना जा सकता है।

पुजारा और उमेश यादव की जगह कौन
WTC फाइनल में चेतेश्वर पुजारा दोनों पारियों में फ्लॉप रहे थे। वह इंग्लैंड में ही रहकर काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे और काफी रन भी बनाये। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आकर वह फ्लॉप हो गए। उनकी जगह किसे शामिल किया जाए, इस पर बहस में यशस्वी जायसवाल को खिलाने की मांग उठ रही है। उमेश यादव की जघ मुकेश कुमार को लाया जा सकता है।
टी20 में खिलाड़ी आईपीएल से शामिल हों
विंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया के सलेक्शन में चयन समिति यह देख सकती है कि आईपीएल में कैन से खिलाड़ी बेहतरीन थे। उनको ही शामिल किया जाए। उनको सिर्फ टी20 क्रिकेट में ही मौका दिया जाए। टी20 क्रिकेट के आधार पर टेस्ट टीम का सलेक्शन नहीं किया जाए।
युवाओं को ही टी20 में मिले मौका
टी20 टीम को लेकर चयनकर्ता ज्यादा फोकस युवाओं पर ही कर सकते हैं। इस सीजन देखा गया था कि कई बेहतरीन खिलाड़ी निखरकर सामने आए। इनमें ऋतुराज गायकवाड़ का नाम सबसे पहले आता है। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह और कीपर के तौर पर जितेश शर्मा का नाम शामिल किया जा सकता है।
पांड्या को बनाया जाए कप्तान
हार्दिक पांड्या ने टी20 क्रिकेट में पहले भी टीम इंडिया की कप्तानी की है। सबसे छोटे प्रारूप में उनके नेतृत्व में टीम इंडिया में युवाओं को ही शामिल किया जा सकता है। आईपीएल में काफी युवा क्रिकेटरों का जलवा देखने को मिला था। टीम इंडिया में अब टी20 में सिर्फ युवा ही दिख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications