शाहीन शाह अफरीदी सब कुछ छोड़ना चाहते थे, इस बात से हुए थे निराश
शाहीन शाह अफरीदी ने अपने घुटने की चोट को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने खुद के मन में आने वाले विचारों के बारे में बयान दिया है।

Shaheen Shah Afridi: शाहीन अफरीदी पाकिस्तानी टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं लेकिन फ़िलहाल चोट के कारण मैदान से बाहर हैं। घुटने की चोट के बाद एक बार वह खेले थे लेकिन पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाने की वजह से वह टीम में नहीं हैं। अपनी चोट को लेकर अफरीदी ने अहम खुलासा किया है। उन्होंने यहां तक कहा है कि चोट से परेशान होकर मैदान क्रिकेट छोड़ने का मन भी बना लिया था। अफरीदी ने चोट के समय मन आने वाले विचारों के बारे में प्रतिक्रिया दी है।
सब कुछ छोड़ना चाहता था
पीसीबी डिजिटल से बातचीत में अफरीदी ने कहा कि एक समय ऐसा था जब मैंने क्रिकेट छोड़ना चाहता था। मैं अपनी मांसपेशियों पर काम कर रहा था लेकिन इसमें सुधार नहीं हो रहा था। रिहैब सेशन के दौरान अक्सर मैं खुद से यही कहता था कि अब बहुत हो गया है। अब मैं और ज्यादा नहीं कर सकता। इसके बाद मैं यूट्यूब पर अपनी गेंदबाजी देखता था कि कैसे मैंने शानदार प्रदर्शन किया है और इससे मुझे प्रेरणा मिलती थी। चोट की वजह से बाहर होना एक तेज गेंदबाज के लिए निराश करने वाली बात है।
पीएसएल बेस्ट लीग में आती है
पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर अफरीदी ने कहा कि यह दुनिया की बेस्ट लीगों में एक है। यहां एक गेंदबाज की क्वालिटी का टेस्ट होता है। मैं इसमें वापसी करते हुए चुनौती का सामना करने के लिए उत्सुक हूँ। ऊपर वाले की दया से अब मैं ठीक हो रहा हूँ। मैं अपनी गेंदबाजी और फिटनेस दोनों पर ही अच्छी तरह से काम कर पा रहा हूँ।
टी20 वर्ल्ड कप को बीच में छोड़ा था
गौरतलब है कि अफरीदी घुटने की सर्जरी के बाद पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे। हालांकि वहां पूरी तरह से फिट नहीं हो पाने के कारण उनको फिर से बाहर होना पड़ा था। पाक टीम को इंग्लैंड ने फाइनल में हरा दिया था। अफरीदी अब फिर से गेंदबाजी कर रहे हैं और नेट सेशन में हिस्सा ले रहे हैं। आने वाले समय में उनकी गेंदबाजी और फिटनेस पर नज़रें रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications