The Hundred 2025: कब, कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव मैच? यहां चेक करें फुल शेड्यूल और टीमों की लिस्ट
The Hundred 2025 schedule: क्रिकेट फैंस के लिए एक बार फिर द हंड्रेड टूर्नामेंट का आयोजन किया जाने वाला है। द हंड्रेड का पांचवां सीजन 5 अगस्त 2025 से शुरू होने जा रहा है। इस बार भी पुरुषों और महिलाओं दोनों की टीमें मैदान में उतरेंगी। आठ-आठ टीमें खिताब जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने को तैयार हैं। ऐसे में टूर्नामेंट में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।
इन टीमों के बीच होगा पहला मैच (The Hundred 2025 schedule)
टूर्नामेंट की शुरुआत लंदन स्पिरिट और ओवल इनविंसिबल्स के मुकाबले से होगी। यह मैच इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। खास बात यह है कि ओवल इनविंसिबल्स ने पिछले सीजन यानी 2024 में खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने फाइनल में सदर्न ब्रेव को हराकर ट्रॉफी जीती थी। ओवल इनविंसिबल्स ने इस साल भी खिताब को बचाना चाहेगी।

हर टीम में हुए हैं कई बदलाव
इस मुकाबले में तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट झटके थे और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला था। इसी जीत के साथ ओवल इनविंसिबल्स ने दिखा दिया कि वो कितनी मजबूत टीम है और इस बार भी वे खिताब बचाने के इरादे से उतरेंगे। हर टीम ने इस बार अपने स्क्वॉड को थोड़ा बदला है। नए चेहरे, नई रणनीति और नए जोश के साथ टीमें मैदान में उतरेंगी। फैंस के लिए यह सीजन और भी रोमांचक होने वाला है।
यहां देख सकते हैं लाइव मैच
द हंड्रेड 2025 के पुरुष वर्ग के सभी मैच सोनी स्पोर्ट नेटवर्क पर लाइव दिखाए जाएंगे। वहीं, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए आप फेनकोड और सोनी लिव ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में फैंस घर बैठे ही टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
द हंड्रेड मेन्स 2025 का पूरा शेड्यूल
5 अगस्त (मंगलवार): लंदन स्पिरिट बनाम ओवल इनविंसिबल्स - रात 11:00 बजे
6 अगस्त (बुधवार): मैनचेस्टर ओरिजिनल्स बनाम सदर्न ब्रेव - रात 11:00 बजे
7 अगस्त (गुरुवार): नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम वेल्श फायर - रात 11:00 बजे
8 अगस्त (शुक्रवार): बर्मिंघम फीनिक्स बनाम ट्रेंट रॉकेट्स - रात 11:00 बजे
9 अगस्त (शनिवार): ओवल इनविंसिबल्स बनाम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स - शाम 7:00 बजे
9 अगस्त (शनिवार): वेल्श फायर बनाम लंदन स्पिरिट - रात 10:30 बजे
10 अगस्त (रविवार): सदर्न ब्रेव बनाम बर्मिंघम फीनिक्स - शाम 7:00 बजे
10 अगस्त (रविवार): ट्रेंट रॉकेट्स बनाम नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स - रात 10:30 बजे
11 अगस्त (सोमवार): मैनचेस्टर ओरिजिनल्स बनाम लंदन स्पिरिट - रात 11:00 बजे
12 अगस्त (मंगलवार): बर्मिंघम फीनिक्स बनाम ओवल इनविंसिबल्स - रात 11:00 बजे
13 अगस्त (बुधवार): सदर्न ब्रेव बनाम नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स - शाम 7:30 बजे
13 अगस्त (बुधवार): वेल्श फायर बनाम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स - रात 11:00 बजे
14 अगस्त (गुरुवार): लंदन स्पिरिट बनाम ट्रेंट रॉकेट्स - रात 11:00 बजे
15 अगस्त (शुक्रवार): नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम बर्मिंघम फीनिक्स - रात 11:00 बजे
16 अगस्त (शनिवार): ट्रेंट रॉकेट्स बनाम सदर्न ब्रेव - शाम 7:00 बजे
16 अगस्त (शनिवार): ओवल इनविंसिबल्स बनाम वेल्श फायर - रात 10:30 बजे
17 अगस्त (रविवार): मैनचेस्टर ओरिजिनल्स बनाम नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स - शाम 7:00 बजे
17 अगस्त (रविवार): बर्मिंघम फीनिक्स बनाम लंदन स्पिरिट - रात 10:30 बजे
18 अगस्त (सोमवार): सदर्न ब्रेव बनाम ओवल इनविंसिबल्स - रात 11:00 बजे
19 अगस्त (मंगलवार): ट्रेंट रॉकेट्स बनाम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स - रात 11:00 बजे
20 अगस्त (बुधवार): वेल्श फायर बनाम सदर्न ब्रेव - रात 7:30 बजे
20 अगस्त (बुधवार): लंदन स्पिरिट बनाम नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स - रात 11:00 बजे
21 अगस्त (गुरुवार): ओवल इनविंसिबल्स बनाम ट्रेंट रॉकेट्स - रात 11:00 बजे
22 अगस्त (शुक्रवार): बर्मिंघम फीनिक्स बनाम वेल्श फायर - रात 11:00 बजे
23 अगस्त (शनिवार): नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम ओवल इनविंसिबल्स - रात 7:00 बजे
23 अगस्त (शनिवार): लंदन स्पिरिट बनाम सदर्न ब्रेव - रात 10:30 बजे
24 अगस्त (रविवार): वेल्श फायर बनाम ट्रेंट रॉकेट्स - शाम 7:00 बजे
24 अगस्त (रविवार): मैनचेस्टर ओरिजिनल्स बनाम बर्मिंघम फीनिक्स - रात 10:30 बजे
25 अगस्त (सोमवार): ओवल इनविंसिबल्स बनाम लंदन स्पिरिट - रात 11:00 बजे
26 अगस्त (मंगलवार): नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स - रात 11:00 बजे
27 अगस्त (बुधवार): ट्रेंट रॉकेट्स बनाम बर्मिंघम फीनिक्स - रात 11:00 बजे
28 अगस्त (गुरुवार): सदर्न ब्रेव बनाम वेल्श फायर - रात 11:00 बजे
30 अगस्त (शनिवार): एलिमिनेटर - रात 10:30 बजे
31 अगस्त (रविवार): फाइनल - रात 10:30 बजे
यहां जानें किस टीम में कौन सा खिलाड़ी
बर्मिंघम फीनिक्स टीम
लियाम लिविंगस्टोन (कप्तान), बेन डकेट, ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड), जो क्लार्क, जैकब बेथेल, एडम मिल्ने (न्यूजीलैंड), बेनी हॉवेल, टिम साउथी (न्यूजीलैंड), डैन मूसली, विल स्मीड, क्रिस वुड, हैरी मूर, टॉम हेल्म, एन्यूरिन डोनाल्ड, लियाम पैटरसन-व्हाइट, लुई किम्बर
लंदन स्पिरिट टीम
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड, कप्तान), जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया), डैनियल वॉरल, रिचर्ड ग्लीसन, ल्यूक वुड, ओली स्टोन, एश्टन टर्नर (ऑस्ट्रेलिया), ओली पोप, जाफर चौहान, कीटन जेनिंग्स, वेन मैडसेन, सीन डिक्सन, रयान हिगिंस
मैनचेस्टर ओरिजिनल्स टीम
जोस बटलर, नूर अहमद (अफगानिस्तान), फिल साल्ट, रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड), लुईस ग्रेगरी, बेन मैककिनी, हेनरिक क्लासेन (दक्षिण अफ्रीका), जॉर्ज गार्टन, मैथ्यू हर्स्ट, जोश टंग, स्कॉट करी, टॉम हार्टले, सन्नी बेकर, टॉम एस्पिनवॉल, जेम्स एंडरसन, मर्चेंट डी लांगे
नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स टीम
हैरी ब्रुक, डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका), आदिल राशिद, जैक क्रॉली, मिशेल सैंटनर (न्यूजीलैंड), डैन लॉरेंस, ब्रायडन कार्से, बेन ड्वार्शुइस (ऑस्ट्रेलिया), मैथ्यू पॉट्स, माइकल पेपर, डेविड मालन, पैट ब्राउन, ग्राहम क्लार्क, टॉम लॉज़, जेम्स फुलर, रॉकी फ्लिंटॉफ
ओवल इनविंसिबल्स टीम
सैम बिलिंग्स (कप्तान), सैम करन, टॉम करन, विल जैक्स, राशिद खान (अफगानिस्तान), जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, जेसन बेहरेनडॉर्फ (ऑस्ट्रेलिया), गस एटकिंसन, डोनोवन फरेरा (दक्षिण अफ्रीका), नाथन सॉटर, तवांडा मुये, माइल्स हैमंड, जॉर्ज स्क्रिमशॉ, ज़फर गोहर
सदर्न ब्रेव टीम
जोफ्रा आर्चर, माइकल ब्रेसवेल (न्यूज़ीलैंड), जेम्स विंस, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, ल्यूस डू प्लॉय, लॉरी इवांस, क्रेग ओवरटन, रीस टॉपली, फिन एलन (न्यूज़ीलैंड), जॉर्डन थॉम्पसन, डैनी ब्रिग्स, जेम्स कोल्स, जेसन रॉय, टोरी अल्बर्ट, हिल्टन कार्टराइट (ऑस्ट्रेलिया)
ट्रेंट रॉकेट्स टीम
जो रूट, डेविड विली, मार्कस स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया), लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूज़ीलैंड), टॉम बैंटन, मैक्स होल्डन, जॉर्ज लिंडे (दक्षिण अफ्रीका), सैम कुक, जॉन टर्नर, एडम होज़, रेहान अहमद, सैम हैन, टॉम अल्सॉप, केल्विन हैरिसन, कैलम पार्किंसन, बेन सैंडरसन
वेल्श फ़ायर टीम
टॉम एबेल (कप्तान), क्रिस वोक्स, जॉनी बेयरस्टो, स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), डेविड पायने, टॉम कोहलर-कैडमोर, पॉल वाल्टर, रिले मेरेडिथ (ऑस्ट्रेलिया), क्रिस ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया), सैफ ज़ैब, ल्यूक वेल्स, स्टीफन एस्किनाज़ी, जोश हल, मेसन क्रेन, अजीत सिंह डेल, बेन केलावे












Click it and Unblock the Notifications