2 भारतीय क्रिकेटर जिनकी उजड़ गई थी दुनिया, दोनों ने आंखों के सामने खोया अपना-अपना 19 साल का बेटा

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी चाहे कितने भी मजबूत क्यों न दिखें, लेकिन एक पिता का दिल हर किसी की तरह ही होता है। जब औलाद पर कोई मुसीबत आती है तो नाम, शोहरत और दौलत सब बेबस नजर आने लगते हैं। भारतीय क्रिकेट में दो ऐसे बड़े नाम हैं, जिन्होंने अपने जवान बेटों को हमेशा के लिए खो दिया।

एक हादसा भारत में हुआ, तो दूसरा ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। इन दोनों घटनाओं ने पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया। जिसने भी इन घटनाओं के बारे में सुना, उसे यकीन नहीं हुआ था। आइए कैसे हुई ये घटनाएं और किन दो क्रिकेटरों के बेटों ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

mohammad azharuddin

मोहम्मद अजहरुद्दीन के घर छाया मातम

साल 2011 में पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके 19 वर्षीय बेटे अयाजुद्दीन अपने 16 वर्षीय चचेरे भाई के साथ हैदराबाद की नेहरू आउटर रिंग रोड पर नई स्पोर्ट्स बाइक से जा रहे थे। बताया गया कि तेज रफ्तार के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलते हुए डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

अजमल को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अयाजुद्दीन की हालत बेहद नाजुक थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, कई सर्जरी हुईं। डॉक्टरों ने 5 दिनों तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर ब्रेन इंजरी के कारण 16 सितंबर 2011 को उन्होंने अंतिम सांस ली। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 19 साल थी।

चेतन चौहान ने खोया अपना बेटा

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान की जिंदगी में भी ऐसा ही दर्द आया था। उनके बड़े बेटे करण चौहान इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में रह रहे थे। साल 2005 में एक कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। वह लाइब्रेरी से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। उस समय करण की उम्र भी सिर्फ 19 साल थी। दुर्घटना के कारण या किस वाहन से टक्कर हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन इस हादसे ने चौहान परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया।

15 साल बाद खुद चल बसे

बेटे को खोने का गम चेतन चौहान जिंदगीभर अपने साथ लेकर चले। लेकिन किस्मत ने उनके परिवार की एक और कठिन परीक्षा ली। साल 2020 में वह कोविड-19 से संक्रमित हुए। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई और 16 अगस्त 2020 को उनका निधन हो गया। यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा नुकसान था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+