'मैं ही करता हूं सारे गलत काम', कोच गौतम गंभीर के सामने पंत का बड़ा खुलासा
The Great Indian Kapil Show Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कई बातों का खुलासा किया है। कोच गौतम गंभीर को लेकर पंत ने कुछ मज़ेदार खुलासा किया। जब उनसे पूछा गया कि ड्रेसिंग रूम में गंभीर मज़ेदार होते हैं या गंभीर ही रहते हैं तो पंत ने हंसते हुए कहा कि सारे गलत काम मुझसे ही करवाते हैं।
कैसा रहता है टीम का माहौल (The Great Indian Kapil Show Rishabh Pant)
ऋषभ ने अपनी बात को और साफ करते हुए कहा कि अगर कोई उनसे कुछ पूछता है तो वह जवाब देने से खुद को रोक नहीं पाते। उन्होंने कहा कि मैं खुद से कुछ नहीं कहता, लेकिन अगर कोई पूछे तो मैं छिपाता नहीं, खुलकर बोलता हूं। हालांकि, मजाक के बाद पंत ने गंभीरता से यह भी बताया कि टीम का माहौल आमतौर पर काफी आरामदायक होता है।

टीम अच्छा नहीं खेलती है तो कोच पर आती है बात
उन्होंने कहा कि ज्यादातर समय ड्रेसिंग रूम का माहौल हल्का रहता है, लेकिन मैच की स्थिति के अनुसार तनाव भी आ सकता है। जब मैच कठिन होता है तो सभी पर दबाव होता है, जो खेल का हिस्सा है। वहीं कोच गौतम गंभीर ने भी शो में मजाकिया अंदाज़ में कहा कि जैसे इस शो की टीआरपी गिर जाए तो सबसे पहले कपिल को निकाला जाएगा, वैसे ही टीम अच्छा न खेले तो सबसे पहले कोच को निकाला जाता है।
जबरदस्त फॉर्म में हैं पंत
फिलहाल पंत और गंभीर इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज़ में बिजी हैं। सीरीज़ का दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है। पंत इस टेस्ट सीरीज़ में जबरदस्त फॉर्म में हैं। पहले टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में शतक जड़कर इतिहास रचा। वह ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज बने। अब दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए पहली पारी में 25 और दूसरी में 65 रनों की तेज़ पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications