IPL 2025 सस्पेंड होते ही BCCI को मिला धांसू ऑफर, क्या अब इंग्लैंड में होंगे बचे हुए मुकाबले?
ECB On IPL 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025 को शुक्रवार 9 मई को बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया। इस घटना के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ अच्छे संबंध रखने वाले इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ईसीबी ने आईपीएल 2025 की मेजबानी की पेशकश की है। लेकिन बीसीसीआई की तरफ से इस ऑफऱ को लेकर अब तक किसी तरह बयान जारी नहीं किया गया है।
बीसीसीआई ने उठाया बड़ा कदम (ECB On IPL 2025)
बीसीसीआई ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यह निर्णय संबंधित अधिकारियों के परामर्श से लिया गया है। इसके साथ ही बीसीसीआई ने पाकिस्तान के कायराना हमलों को रोकने वाले भारतीय सेना बलों की प्रशंसा की।

आईपीएल 2025 में बचे हुए हैं इतने मुकाबले
बता दें कि आईपीएल 2025 में अब तक 58 मैच पूरे हो चुके हैं, जिसमें धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रद्द हुआ मुकाबला भी शामिल है। क्वालीफायर 1, क्वालीफायर 2, एलिमिनेटर और ग्रैंड फ़ाइनल के साथ 12 और ग्रुप स्टेज मैच बचे हैं। आगामी मैचों के बारे में बात करते हुए बीसीसीआई ने कहा कि इस स्थिति से निपटने के बाद टूर्नामेंट के नए शेड्यूल और स्थानों के बारे में आगे की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी।
इंग्लैंड में आयोजित किया जा सकता है IPL
आईपीएल 2025 के पूरा कराने के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को मदद की पेशकश करने का फैसला किया है। द क्रिकेटर की एक रिपोर्ट के अनुसार ईसीबी ने आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई से संपर्क किया है और आईपीएल 2025 के शेष मैचों को इंग्लैंड में आयोजित करने और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करने की पेशकश की है।
रिपोर्ट आई सामने
रिपोर्ट में कहा गया कि सबको पता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ने के बाद 10 टीमों के टूर्नामेंट को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिए जाने के बाद बीसीसीआई से संपर्क किया गया है। फिलहाल, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि बीसीसीआई ईसीबी के प्रस्ताव को स्वीकार करने या इंग्लैंड में आईपीएल 2025 के शेष मैचों का आयोजन करने के लिए तैयार है या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications