Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया ने खेला बैजबॉल क्रिकेट, एशेज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन बनाया 339/5 का स्कोर
Ashes Series, ENG vs AUS 2nd Test: एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 5 विकेट पर 339 रन बनाये। स्टीव स्मिथ 85 और एलेक्स कैरी 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने बैजबॉल स्टाइल में बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने भी 66 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन ने 47 रन बनाये। स्मिथ दीवार के तरह खड़े रहे। इंग्लैंड की टीम के लिए जोश टंग ने 2 विकेट झटके। जो रूट ने भी 2 विकेट हासिल किये।

दूसरे टेस्ट के पहले दिन का लाइव अपडेट आप यहाँ जान सकते हैं
LIVE Feed
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications