Test cricket: अब 135 दिनों तक नहीं खेला जाएगा कोई टेस्ट मैच, मुकाबले के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार

Test cricket latest News: एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रन से हराकर सीरीज को ड्रा कराने में सफल रही। एक समय ऑस्ट्रेलिया की टीम पांचवें टेस्ट में हावी नजर आ रही थी। लेकिन इसके बाद पांचवें दिन के आखिरी सेशन में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को ऑल आउट कर मैच को अपने नाम कर लिया।

135 दिनों तक नहीं होगा कोई टेस्ट मैच: टेस्ट क्रिकेट को पंसद करने वाले फैंस को अब अगले सीरीज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। 28 नंवबर 2023 यानी 135 दिनों तक अब किसी भी देश के बीच कोई टेस्ट सीरीज देखने को नहीं मिलेगी। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट के फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सफेद जर्सी में खेलते हुए देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

Test cricket

बराबरी पर खत्म एशेज: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की एशेज सीरीज रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ। पहले दो टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर सीरीज में अपना दबदबा बनाया। वहीं तीसरे मैच में इंग्लैंड ने दमदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। चौथा टेस्ट बारिश के कारण ड्रा पर आकर समाप्त हो गया। जबकि पांचवें टेस्ट को इंग्लैंड ने जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म किया।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने आखिरी गेंद पर झटका विकेट: टेस्ट क्रिकेट में अपना आखिरी मुकाबला खेल रहे स्टुअर्ट ब्रॉड के लिए यह मैच यादगार रहा। उन्होंने बतौर बल्लेबाज इस टेस्ट मैच में अपनी आखिरी गेंद पर जोरदार छक्का लगाया। वहीं ब्रॉड ने अपने करियर की आखिरी गेंद में एलेक्स कैरी को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त करने का काम किया। इस मैच को जीतने के लिए चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया के सामने 384 रन का विशाल लक्ष्य था। लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 334 रन ही बना पाई और मैच 49 रन से हार गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+