पाकिस्तानी खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच भिड़ंत, विदेशी लीग में खेलने की अनुमति से जुड़ा मामला
Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच तनाव बढ़ने की खबरें सामने आई हैं। पाकिस्तानी टीम के कुछ खिलाड़ियों को विदेशी लीगों में खेलने की अनुमति नहीं मिलने से तनातनी देखने को मिल रही है। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने से खिलाड़ियों को मना कर दिया गया था।
हाल ही में पाकिस्तान के खिलाड़ी जमान खान, फखर जमान, मुहम्मद हारिस आदि खिलाड़ियों को बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने की अनुमति नहीं दी थी। ये सभी खिलाड़ी केन्द्रीय अनुबंध के तहत आते हैं लेकिन फ़िलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं हो रहा है। बिना अनुबंध वाले खिलाड़ियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया जाता रहा है।

सूत्रों के अनुसार कई खिलाड़ियों को अनुबंध के बाद भी खेलने दिया गया है। बाबर आज़म बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। वहीँ कुछ खिलाड़ियों को एनओसी जारी नहीं की गई, इससे बोर्ड के ऊपर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया गया है। हाल ही में जमान खान को एनओसी नहीं देने का फैसला लिया गया था। जमान खान बांग्लादेश चले गए थे और वहां से उनको वापस आना पड़ा था। पीसीबी ने इस खिलाड़ी के फ्लाईट के पैसे भी नहीं दिए थे।
जका अशरफ के कार्यकाल के दौरान यह फैसला लिया गया था कि पाकिस्तान सुपर लीग के अलावा दो विदेशी लीगों में खिलाड़ियों को अनुमति दी जाएगी। हालांकि अब जका अशरफ अब अपने पद से इस्तीफ़ा दे चुके हैं। देखना होगा कि पीसीबी और खिलाड़ियों के बीच गतिरोध कब समाप्त होता है।












Click it and Unblock the Notifications