T20 World Cup: टीम इंडिया की जीत पाक टीम के लिए लाई अच्छी खबर, अभी नहीं बुक होगा रिटर्न टिकट

Tw0 World Cup: भारत और अमेरिका के बीच खेले मैच के नतीजों पर पाकिस्तान टीम की भी पैनी नजर थी। जिस तरह से भारत ने अमेरिका को 19वे ओवर में 7 विकेट से हराया, उसके बाद पाकिस्तान टीम की उम्मीदें टी-20 विश्वकप में अभी भी जिंदा हैं।

अमेरिका के खिलाफ मैच में जीत के साथ ही भारत की टीम ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं अमेरिका की टीम अपने ग्रुप में भारत के बाद दूसरे पायदान पर है। टीम ने 3 में से 2 मैचों में जीत दर्ज की है।

india vs usa

पाक की उम्मीदें जिंदा

भारत के खिलाफ अमेरिका के मैच के बाद पाकिस्तान की टीम के लिए एक अच्छी खबर यह है कि पाकिस्तान की टीम का नेट रन रेट अमेरिका से अभी भी अच्छा है। दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच खेले हैं, 4 अंकों के साथ अमेरिका दूसरे पायदान पर है तो पाकिस्तान दो अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। अब दोनों ही टीमों का मुकाबला आयरलैंड से है।

पाकिस्तान को हर हाल में जीतना होगा

ऐसे में पाकिस्तान को आयरलैंड के खिलाफ मैच हर हाल में जीतना होगा और इसके बाद यह उम्मीद करनी होगी कि अमेरिका आयरलैंड से मैच हार जाए। अगर ऐसा होता है कि पाकिस्तान की टीम का सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी।

14 जून को अमेरिका-बनाम आयरलैंड

अमेरिका और आयरलैंड के बीच मुकाबला शुक्रवार को 14 जून को खेला जाना है। ऐसे में पाकिस्तान की नजर इस मैच पर होगी कि आयरलैंड की टीम अमेरिका को हरा दे और उसकी उम्मीदों को जिंदा रखे। वहीं पाकिस्तान का अगला मुकाबला 16 जून को आयरलैंड से है।

बारिश से भी हो सकती है विदाई

इसके अलावा बारिश पर भी पाकिस्तान टीम की नजर होगी। पाक बनाम आयरलैंड और आयरलैंड बनाम अमेरिका दोनों ही मैच फ्लोरिडा में होने हैं। ऐसे में अगर एक भी मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो पाकिस्तान टीम की विदाई तय हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+