अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हो सकते हैं ईशान किशन? इन खिलाड़ियों ने बढ़ाई चीफ सेलेक्टर की टेंशन
India vs Afghanistan T20 series: दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद टीम इंडिया घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज की तैयारियों में जुटी है। आज भारतीय टीम की घोषणा हो सकती है, लेकिन एक बार फिर से ईशान किशन के बाहर होने की संभावनाएं नजर आने लगी हैं, क्योंकि सीरीज में कप्तान रोहित और विराट कोहली की वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं।
दरअसल, टीम इंडिया 11 जनवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है। जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले ये सीरीज तैयारी के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। ऐसे में कई सीनियर खिलाड़ियों की वापसी की उम्मीद है।

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी स्क्वाड में दिख सकते हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप 2023 के बाद से इस फॉर्मेट में कोई भी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन इस चयन के साथ ही चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की मुश्किलें जरूर बढ़ती हुई दिख रही हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हो सकते हैं ईशान किशन?
यदि सेलेक्टर रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों को शामिल करते हैं, तो जो दो लोग चूक जाएंगे, वे ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन हैं, जो बाएं हाथ के कीपर-बल्लेबाज और टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजी विकल्प हैं। फिलहाल, दोनों के चयन को लेकर टीम के ऐलान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आज बीसीसीआई किसी भी समय अफगानिस्तान के खिलाफ टीम का ऐलान कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया जाएगा। इस बीच, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र के अनुसार, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट नहीं हैं। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि, 'आईपीएल के पहले महीने के आधार पर सब कुछ तय किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications