Dhanashree Verma के सपोर्ट में उतरी भारतीय कप्तान की पत्नी, कही दिल छू लेने वाली बात
Dhanashree Verma latest podcast: टीम इंडिया के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने हाल ही में धनश्री वर्मा का खुलकर समर्थन किया है। यह तब सामने आया जब धनश्री ने 'ह्यूमैन्स ऑफ बॉम्बे' पॉडकास्ट में अपने तलाक को लेकर खुलकर बातचीत की। धनश्री वर्मा के इस पॉडकास्ट में कही गई कई बातें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
धनश्री ने चहल से अलग होने पर कही ये बात (Dhanashree Verma latest podcast)
इस पॉडकास्ट में धनश्री ने युजवेंद्र चहल से अलग होने के पीछे की बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि तलाक के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिससे उनके माता-पिता भी परेशान हो गए। धानश्री ने कहा कि हमारी जेनरेशन को पता है कि निगेटिव कमेंट्स को इग्नोर करना है, लेकिन पैरेंट्स को कैसे समझाएं? उनके दोस्त फोन करके पूछते थे कि ये क्या हो गया? उस समय मुझे खुद हिम्मत चाहिए थी, और मेरे माता-पिता को भी।

'मुझे व्हाट्सएप कर देते चहल'
धानश्री ने पॉडकास्ट में चहल की वायरल टी-शर्ट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। तलाक की कार्यवाही के दौरान चहल ने 'Be your own sugar daddy' लिखा टी-शर्ट पहना था, जिस पर धानश्री ने कहा कि अगर मैसेज देना ही था तो व्हाट्सएप कर देते, टी-शर्ट पहनने की क्या जरूरत थी? वहीं दूसरी तरफ चहल ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है।
देविशा शेट्टी ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी
इस पॉडकास्ट के बाद देविशा शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर धानश्री के लिए लिखा कि तुम्हारे लिए बहुत इज़्ज़त और प्यार। बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने दिसंबर 2020 में शादी की थी, लेकिन चार साल बाद मार्च 2025 में दोनों का तलाक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था।
इस बीच चहल ने भी एक पॉडकास्ट में अपनी टी-शर्ट को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं ड्रामा नहीं करना चाहता था, लेकिन दूसरी तरफ से कुछ हुआ। इसलिए मैंने मैसेज देने का सोचा। मैंने किसी को गाली नहीं दी।












Click it and Unblock the Notifications