IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए डोमिनिका पहुंची टीम इंडिया, देखें तस्वीरें
India vs West Indies: टीम इंडिया के क्रिकेटर वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए डोमिनिका (Dominica) पहुंच गए हैं। बुधवार, 12 जुलाई से इस सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इसके साथ ही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023-25 के अभियान की भी शुरुआत हो जाएगी।
टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बारबाडोस से डोमिनिका के लिए रवाना होने पर काफी खुश नजर आए। बीसीसीआई ने शनिवार सुबह खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें अपने आफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाएगा।

टीम इंडिया एक सप्ताह पहले ही बारबाडोस पहुंच गई थी, जहां उन्होंने इस टेस्ट सीरीज के लिए जमकर अभ्यास किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCi) ने डोमिनिका जाते समय हवाई अड्डे से क्रिकेटरों की कुछ तस्वीरें साझा कीं हैं। ऐसे में यह यशस्वी जयसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे युवाओं के लिए यह अपनी छाप छोड़ने का एक शानदार अवसर होगा।
बंगाल में जन्मे तेज गेंदबाज मुकेश कुमार भी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, जबकि लंबे समय के बाद टीम में वापसी करने वाले नवदीप सिंह अपनी क्षमता साबित करने के लिए बेताब होंगे।
दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट के लिए अनकैप्ड किर्क मैकेंजी और एलिक अथानाजे को अपनी 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। रहकीम कॉर्नवाल और बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन की लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। इस बीच,दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज , मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, और नवदीप सैनी।












Click it and Unblock the Notifications