World Cup 2023 से पहले दुनिया की नंबर एक टीम बनी भारत, जानें टॉप-5 में कहां है पाकिस्तान?

ICC ODI Ranking: भारत की मेजबानी में होने जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम इंडिया दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है। इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया पर 99 रनों की जीत के बाद भारत ने पहला स्थान हासिल किया है। ऐसे में जब नंबर 1-रैंक वाली टीम वनडे विश्व कप में उतरेगी, तो उनका आत्मविश्वास काफी मजबूत होगा।

दरअसल, घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। भारत ने पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर वनडे रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है। जीत के साथ, वे सभी फॉर्मेंट में टॉप रैंक वाली टीम भी बन गए क्योंकि वे पहले से ही टेस्ट और टी20ई रैंकिंग में टॉप पर विराजमान थे।

team india

आईसीसी ने खुलासा किया कि पुरुषों के क्रिकेट इतिहास में यह केवल दूसरी बार है जब किसी टीम ने सभी फॉर्मेट में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की है। दक्षिण अफ्रीका (अगस्त 2012) यह उपलब्धि हासिल करने वाला एकमात्र अन्य देश है।

रविवार, 24 सितंबर को इंदौर में जीत ने पुष्टि की कि भारत 2023 वनडे विश्व कप की शुरुआत में टॉप रैंक वाली टीम होगी। लेटेस्ट ICC वनडे टीम रैंकिंग के अनुसार, भारत 117 रेटिंग अंकों के साथ टॉप पर है, उसके बाद पाकिस्तान (115) और ऑस्ट्रेलिया (110) हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका (106) और इंग्लैंड (105) शीर्ष पांच में हैं।

रविवार को इंदौर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने बोर्ड पर 399/5 का स्कोर बनाया, जो इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

बारिश के कारण मेहमान टीम का लक्ष्य संशोधित कर 33 ओवर में 317 रन कर दिया गया। डेविड वार्नर (39 गेंद में 53 रन) और सीन एबॉट (36 गेंद में 54 रन) ने अच्छी पारियां खेलीं, लेकिन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (3/41) और रवींद्र जड़ेजा (3/42) ने गेंद से सभी को प्रभावित किया, जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 28.2 ओवर में 217 रन पर आउट कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+