IND vs SA : भारतीय टीम को लगा एक और झटका, केएल राहुल ने मानी गलती, लगा भारी जुर्माना
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साउथ अफ्रीका का दाैरा बेहद खराब साबित हुए है। टीम को पहले 1-2 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी तो फिर वनडे सीरीज में 3-0 से हार मिली। कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में यह टीम की किसी दाैरे पर पहली बड़ी हार साबित हुई। हालांकि सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम पर भारी जुर्माना ठोका गया है।
यह भी पढ़ें- सीरीज हारने पर द्रविड़ ने दी वार्निंग, श्रेयस अय्यर को लेकर कही दी ये बड़ी बात

लगा ये आरोप
रविवार को केपटाउन के न्यूलैंड्स में भारत के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे के दौरान धीमी ओवर गति के लिए भारत पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के एंडी पाइक्रॉफ्ट ने केएल राहुल के पक्ष को समय से पहले दो ओवर कम फेंकने का दोषी पाया है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों और स्पोर्ट स्टाफ को आइसीसी कोड आफ कंडक्ट के आर्टिकल 22.2 का दोषी पाया गया है। खिलाड़ियों को आवंटित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने वाले प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

राहुल ने मानी गलती
कप्तान केएल राहुल को अपराध के लिए दोषी ठहराया गया और उन्होंने गलती को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर मरैस इरास्मस और बोंगानी जेले, तीसरे अंपायर अल्लाउद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक ने आरोप लगाया।

लक्ष्य हासिल करने में रहे असफल
वहीं मैच की बात करें तो भारत ने फील्डिंग करने का फैसला किया और साउथ अफ्रीका को 287 रनों पर रोक दिया, लेकिन मेहमान टीम लक्ष्य का पीछा करने में असफल रहे क्योंकि पूरी टीम चार गेंद शेष रहते 283 रन पर ढेर हो गए। इससे पहले भारत शुरूआती दो मैच भी हार गया था। वनडे सीरीज से पहले टेस्ट सीरीज को भी टीम ने 1-2 से गंवा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications