‘सिर्फ Bumrah के भरोसे नहीं बैठ सकते’, पूर्व भारतीय पेसर ने टीम इंडिया पर उठाए सवाल

नई दिल्ली, 21 सितंबर: एशिया कप के बाद मोहाली में भी टीम इंडिया ने फैंस को एक बार फिर से निराश किया। ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में भारत को 4 विकेट से धूल चटाई। पिछले चार टी20 मैचों में भारतीय टीम की ये तीसरी हार है और इस बार भी हार का कारण खराब गेंदबाजी रही। 208 रन का बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी टीम इंडिया के गेंदबाज टारगेट डिफेंड नहीं कर पाए। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने भी टीम के खराब प्रदर्शन पर अपनी निराशा व्यक्त की है।

Recommended Video

      IND vs AUS: India की हार पर भड़क गए Congress नेता, बोले किसी को Injured करो |वनइंडिया हिंदी*Cricket

      बुमराह के भरोसे मत बैठो

      बुमराह के भरोसे मत बैठो

      आरपी सिंह का ऐसा कहना है कि भारतीय टीम केवल जसप्रीत बुमराह के भरोसे नहीं बैठ सकती। क्रिकबज के शो पर आरपी ने कहा, ''वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ये अच्छे संकेत नहीं हैं। एशिया कप में फ्लॉप होने के बाद हमने कह दिया था कि हमारे पास बुमराह और हर्षल पटेल नहीं थे। लेकिन मोहाली में तो हर्षल खेले और उनकी खूब पिटाई भी हुई। हो सकता है अगले मैच में बुमराह खेले और उनकी गेंदों पर भी खूब रन पड़े। इसलिए हम इस उम्मीद में नहीं रह सकते हैं कि हमारे मुख्य खिलाड़ी फिट होकर आएंगे और हमें मैच जिताएंगे।''

      टीम का बेस्ट प्रदर्शन गायब

      टीम का बेस्ट प्रदर्शन गायब

      पूर्व भारतीय पेसर ने आगे कहा, ''हमारे जो खिलाड़ी खेल रहे हैं, हमें उनका भी ऐसे इस्तेमाल करना है, क्योंकि हम मैच हार रहे हैं। जैसे-जैसे वर्ल्ड कप पास आ रहा है, वैसे-वैसे प्रदर्शन खराब होता जा रहा है। भले ही आप कितना भी कह लें कि बहुत सारे प्रयोग कर रहे हैं। सभी खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है, जिससे बेस्ट निकलकर बाहर आए। ये बेस्ट तो 4 महीने पहले ही निकलकर सामने आ जाना चाहिए था, मगर अभी तक वो बेस्ट दिखा नहीं।''

      किसने कितने रन दिए

      किसने कितने रन दिए

      208 रन का बचाव करने मैदान पर उतरे भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 52 रन दिए, जबकि कमबैक कर रहे हर्षल पटेल ने भी अपने स्पेल में 49 रन खर्च किए। 43 महीने बाद भारत के लिए टी20 मैच खेल रहे उमेश यादव ने दो ओवर में 27 रन देकर दो विकेट चटकाए और युजवेंद्र चहल ने 3.2 ओवर में 12 से ऊपर की इकोनॉमी के साथ 42 रन तोहफे में दिए।

      चाहर को क्यों नहीं खिलाया

      चाहर को क्यों नहीं खिलाया

      क्रिकबज के इसी शो पर पूर्व भारतीय पेसर आशीष नेहरा ने भी टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया। नेहरा जी ने कहा, ''ये मेरी समझ से परे हैं कि दीपक चाहर को क्यों नहीं खिलाया। उमेश यादव कहीं थे ही नहीं। चाहर के लिए तो एक समय कहा जा रहा था कि वो प्लेइंग-11 में भुवनेश्वर की जगह लेंगे। चाहर मैच के लिए फिट थे तो उनसे पहले उमेश यादव खेले तो कन्फ्यूजन हैं।''

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+