'दोगले, घटिया इंसान', गाली-गलौज पर उतरा पाकिस्तान, हरभजन सिंह के साथ सरेआम बदतमीजी

Champions Trophy 2025, Harbhajan Singh News: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी बयानबाजी करने में काफी आगे रहते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और देश के भीतर के मुद्दों को सुलझाने की जगह वे अक्सर भारत और उसके क्रिकेटरों को निशाना बनाते रहते हैं। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहे हैं।

भज्जी पर साधा निशाना

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी तनवीर अहमद ने सोशल मीडिया पर हरभजन को बुरा इंसान बताते हुए उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर हरभजन भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे का विरोध करते हैं तो वो खुद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से क्यों मिलते हैं।

Harbhajan Singh 1

पाकिस्तान जाने पर भज्जी ने जताया था ऐतराज

हरभजन सिंह ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने पर चिंता जताई थी। आईएएनएस के साथ एक इंटरव्यू में भज्जी ने सवाल उठाया कि देश की सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाली लगातार घटनाओं को देखते हुए भारत को पाकिस्तान क्यों जाना चाहिए। उन्होंने टीम न भेजने के बीसीसीआई के फैसले का समर्थन किया। भज्जी ने कहा कि भारतीय टीम को पाकिस्तान क्यों जाना चाहिए? वहां सुरक्षा का मुद्दा गंभीर है। पाकिस्तान में स्थिति ऐसी है।

शोएब मलिक ने कही ये बात

जबकि दूसरी तरफ हाल ही में वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले शोएब मलिक ने भारतीय खिलाड़ियों से पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने का आग्रह किया है। उनका मानना ​​है कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक मुद्दों को खेलों से अलग तरीके से सुलझाया जाना चाहिए। मलिक के अनुसार क्रिकेट को राजनीति से जोड़ना अनुचित है। मलिक ने कहा कि पाकिस्तान के लोग अच्छे हैं और यदि भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए यहां आएंगे तो उनका ग्रैंड वेलकम होगा।

तनवीर-भज्जी में पहले भी विवाद

तनवीर अहमद की यह प्रतिक्रिया हरभजन के सुरक्षा चिंताओं वाले बयान के बाद आई है। सोशल मीडिया पर तनवीर ने हरभजन की आलोचना की है, क्योंकि वह भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने के खिलाफ़ हैं और अभी भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे हैं। इससे पहले भी एक टीवी शो के दौरान हरभजन सिंह और तनवीर अहमद के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+