भारत की गर्मी से बेहाल हुआ अफ्रीकी खिलाड़ी, पोस्ट कर पूछा-कैसे जी रहे हैं लोग

भारत में इस समय तेज गर्मी है और दिल्ली का तापमान 40 से अधिक है। ऐसे में अफ्रीकी टीम के स्पिनर तबरेज शम्सी ने दिल्ली की इस तपती-जलती गर्मी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

Tabraiz Shamsi

नई दिल्ली: 9 जून से साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज खेली जाने वाली है। सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों ही टीमें देश की राजधानी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। लेकिन भारत में इस समय तेज गर्मी है और दिल्ली का तापमान 40 से अधिक है। ऐसे में अफ्रीकी टीम के स्पिनर तबरेज शम्सी ने दिल्ली की इस तपती-जलती गर्मी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

गर्मी से परेशान हुआ अफ्रीकी खिलाड़ी

गर्मी से परेशान हुआ अफ्रीकी खिलाड़ी

भारत में जून के महीने में तापमान काफी अधिक होता है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी इतनी गर्मी को देखकर हैरान हैं। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा- ''बाहर सिर्फ 42 डिग्री जैसा ठंडा है..बिल्कुल गर्म नहीं है।" उनके इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर आने के बाद फैंस भी रिएक्शंस देते नजर आ रहे हैं। बताते चलें, दिल्ली में इस वक्त दोपहर में 44 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। ऐसे में यकीनन भारत में रहने वाले लोग ही इस गर्मी से परेशान हैं, तो जाहिर है कि ठंडे देश में रहने वाले खिलाड़ियों को ये गर्मी कहीं अधिक महसूस हो रही होगी। जहां, एक ओर भारत में मौसम आग बरस रहा है, तो वहीं साउथ अफ्रीका में मौजूदा समय में तापमान 20 डिग्री तक पहुंच रहा है।

5 मैचों की T20I सीरीज में भारत लेगा रिवेंज

5 मैचों की T20I सीरीज में भारत लेगा रिवेंज

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की T20I सीरीज का रोमांचक होना तय है। एक ओर जहां, अफ्रीकी टीम की धारदार गेंदबाजी होगी, तो वहीं भारतीय बल्लेबाज। ये कहना गलत नहीं होगा कि मेजबान टीम के लिए भारत को भारत में हराना आसान नहीं होगा। मगर टीम इंडिया उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकती, क्योंकि हाल ही में IPL 2022 खत्म हुआ है, जिसमें अफ्रीकी टीम के कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और वह अच्छी लय में दिखे थे। इस सीरीज को जीतकर भारत पिछले साल हुए साउथ अफ्रीका दौरे का बदला लेना चाहेगा, जिसमें उन्हें वनडे सीरीज में 0-3 से हार मिली थी और टेस्ट में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

एक मैच जीतकर इतिहास रच देगा भारत

एक मैच जीतकर इतिहास रच देगा भारत

भारतीय टीम इस वक्त इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। असल में भारत ने लगातार 12 टी20 मैच जीते हैं, लेकिन अब एक मैच जीतते ही वह विश्व क्रिकेट में लगातार 13 T20I मैच जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। बता दें, इस सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी जैसे बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। केएल राहुल के नेतृत्व में टीम इंडिया 9 जून को इतिहास रचने मैदान पर उतरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+