T20 WC में कौन बनेगा रोहित का जोड़ीदार ‘राहुल या विराट’? भारतीय कप्तान ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली, 18 सितंबर: मंगलवार, 20 सितंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मैच मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आगामी T20 World Cup को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। मोहाली टी20 से पहले रविवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ अहम सवालों के जवाब दिए।

Recommended Video

    Rohit Sharma ने बताया कौन करेगा Opening, Umesh Yadav क्यों टीम में आए | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    कौन करेगा पारी का आगाज?

    कौन करेगा पारी का आगाज?

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने साफ कर दिया कि टी20 विश्व कप में उनके साथ केएल राहुल की पारी की शुरुआत करेंगे, लेकिन विराट कोहली ओपनिंग के लिए टीम के पास एक बेहतर विकल्प के रूप में रहेंगे। बता दें कि हाल ही में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ओपनिंग करते हुए यादगार 71वां इंटरनेशनल शतक लगाया था। इस पारी के बाद से कोहली के वर्ल्ड कप के ओपन कराए जाने की चर्चा चल रही है।

    विराट ओपनिंग के लिए बढ़िया ऑप्शन

    विराट ओपनिंग के लिए बढ़िया ऑप्शन

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान ने कहा, "टीम में आपके पास विकल्प उपलब्ध होना हमेशा अच्छा होता है। विश्व कप में जाने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि आपके बैटिंग ऑर्डर में लचीलापन हो। आप चाहते हैं कि खिलाड़ी किसी भी स्थिति में सर्वश्रेष्ठ स्थिति में बल्लेबाजी करें। जब हम कुछ नया करने की कोशिश करते हैं, तो ऐसा नहीं होता है।''

    कोहली हमारे तीसरे ओपनर

    कोहली हमारे तीसरे ओपनर

    रोहित शर्मा ने आगे कहा, "हमारे लिए, हम अपने सभी खिलाड़ियों की गुणवत्ता को समझते हैं और वे हमारे लिए क्या लाते हैं। चूंकि हमने वर्ल्ड कप के लिए कोई तीसरा ओपनर नहीं चुना है, इसलिए यह हमारे लिए एक विकल्प (विराट कोहली ओपनिंग) है, हम इसे हमेशा ध्यान में रखेंगे। उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए ओपनिंग की और उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए यह हमारे लिए एक निश्चित विकल्प है।"

    राहुल पर दी प्रतिक्रिया

    राहुल पर दी प्रतिक्रिया

    एशिया कप में उप-कप्तान केएल राहुल बढ़िया लय में नजर नहीं आए थे। रोहित ने केएल को लेकर कहा, "वह टीम इंडिया के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। मैं बस यही स्पष्ट करना चाहता हूं कि राहुल हमारे प्लान का अहम हिस्सा है। हम पता है कि वह टीम के लिए क्या कुछ कर सकते हैं और टीम को क्या दे सकते हैं। वह एक गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं और हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। शीर्ष पर उनकी मौजूदगी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"

    ओपनिंग में विराट का प्रदर्शन

    ओपनिंग में विराट का प्रदर्शन

    बतौर ओपनर विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन किया है। अभी तक वह 9 पारियों में 57.14 की उम्दा औसत और 161.29 के जोरदार स्ट्राइक रेट के साथ कुल 400 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक जड़ा। आईपीएल में भी विराट ने ओपनिंग करते हुए ही पांच शतक लगाए। वहीं, राहुल का स्ट्राइक रेट पिछले काफी समय से चिंता का बड़ा कारण बना हुआ है।

    टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

    टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

    • टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
    • स्टैंडबाय खिलाड़ी: मो. शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+