VIDEO: मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना, प्रैक्टिस में नहीं छोड़ी कोई कसर

T20 World Cup 2024, Latest News: आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप का अपना पहला मुकाबला खेलने वाली है। बुधवार यानी कि 5 जून को भारत और आयरलैंड के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम की कोशिश आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने की होगी। भारत की कोशिश जीत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत करने की होगी। भारतीय टीम ने इससे पहले वार्म अप मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।

खिलाड़ियों ने जमकर की प्रैक्टिस

आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने नेट पर जमकर प्रैक्टिस शुरू की। सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली, रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल जैसे भारतीय खिलाड़ी लंबे समय तक नेट पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर वीडियो अपलोड की है।

T20 World Cup 1

9 जून को पाकिस्तान से होगा सामना

विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा इस वीडियो में ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और यशस्वी जायसवाल भी नजर आ रहे हैं। यह सभी खिलाड़ी मैच से पहले नेट में जमकर पसीना बहा रहे हैं। भारतीय टीम आयरलैंड के बाद अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को भारतीय टीम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

भारत को ट्रॉफी की तलाश

भारतीय टीम ने लंबे समय से आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा नहीं जमाया है। साल 2013 में आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। साल 2013 के दौरान चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को जीत मिली थी। इसके बाद से ही भारत को आईसीसी टूर्नामेंट में ट्रॉफी की तलाश है। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत ने आखिरी बार साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज की थी। पिछली बार टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। लेकिन सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+