इंतजार खत्म! ICC ने जारी की टी-20 वर्ल्ड कप के न्यूयॉर्क मुकाबलों की पिच रेटिंग, जानें क्या कहा

T20 World Cup, Pitch Ratings: इस साल जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में आयोजित आईसीसी टी 20 विश्व कप 2024 में कुछ पिचों को लेकर बवाल मचा था। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी मैदान पर हुए आठ मैच की रेटिंग पर सबकी नजरें बनी हुई थी। यहां खेले गए आठ मैच में पहली पारी का औसत स्कोर 107.6 तक रहा। बता दें कि ये 'ड्रॉप इन' पिचें एडीलेड के क्यूरेटर डेमियन ह्यू ने तैयार की थी।

52 मैचों के लिए पिच रेटिंग जारी

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 20 अगस्त 2024 को सभी 52 मैचों के लिए पिच रेटिंग जारी कर दी है। इनमें से तीन पिचों को 'असंतोषजनक' रेटिंग दी गई, जिनमें से दो अमेरिका की और एक वेस्टइंडीज की थी। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम की काफी आलोचना की गई। श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका और भारत बनाम आयरलैंड मैचों के लिए इसे 'असंतोषजनक' रेटिंग मिली। यहां पर टूर्नामेंट के पहले दो मैचों सहित आठ ग्रुप स्टेज मैच आयोजित किए गए थे।

T20 World Cup 1

त्रिनिदाद की पिच पर उठे थे सवाल

भारत बनाम आयरलैंड मैच के दौरान आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 96 रन बनाए। इसी तरह श्रीलंका ने इस पिच पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केवल 77 रन बनाए। त्रिनिदाद में अफ़गानिस्तान बनाम दक्षिण अफ़्रीका सेमीफ़ाइनल के लिए इस्तेमाल की गई पिच को भी ICC से 'असंतोषजनक' रेटिंग मिली थी। इससे टूर्नामेंट के दौरान पिच की स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ गई थी।

52 मैचों में से 31 पिचों को बताया संतोषजनक

कुल मिलाकर खेले गए 52 मैचों में से 31 पिचों को 'संतोषजनक' और 18 को 'बहुत अच्छा' माना गया। हालांकि, दो मैच रद्द कर दिए गए और एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया। पिचों की यह जांच वैश्विक स्तर पर खेल की स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। ICC खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए खेल को बेहतर बनाने के लिए पिच की गुणवत्ता की निगरानी और आकलन करना जारी रखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+