लंबे टाइम से बाहर चल रहे तूफानी बल्लेबाज को मिली T20 वर्ल्ड कप में बेयरस्टो की जगह
नई दिल्ली, 7 सितंबर: अक्सर बड़ी प्रतियोगिता से बड़े खिलाड़ी के बाहर होने की परिपाठी पुरानी है। भारत के जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी जैसे कुछ बड़े खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप से पहले चोटों से लड़ रहे हैं। इनमें कुछ वापस आएंगे, कुछ नहीं। जैसे की जडेजा और जॉनी बेयरस्टो। इंग्लैंड के जॉनी गजब की फॉर्म में थे पर विश्व कप खेलने का अवसर उनको नहीं मिलेगा। इंग्लिश बोर्ड पहले ही टीम की घोषणा कर चुका था।

बेयरस्टो के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी
उसी ईसीबी ने बेयरस्टो के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। एलेक्स हेल्स ने इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी 20 विश्व कप 2022 के लिए इंग्लैंड की टीम में जॉनी बेयरस्टो की जगह ली है।
ड्रग स्कैंडल के बाद वह 2019 में खुद को उलझाने वाले, बिगड़ैल टाइप छवि बना चुके हेल्स ने लगभग साढ़े तीन साल बाद इंग्लैंड के लिए वापसी की। शायद अब वे नया चैप्टर खोलने जा रहे हैं जिसको जल्द बंद करने का उनका मूड ना करे। ड्रग लेने की वजह से ही हेल्स 2019 विश्व कप के लिए चूक गए थे। उनके टेस्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी।

विवादित रह चुके एलेक्स हेल्स को आखिर वह मौका मिला
तब इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन हेल्स के आचरण से स्पष्ट रूप से नाखुश थे। 33 वर्षीय हेल्स ने मॉर्गन के कार्यकाल के दौरान इंग्लैंड की टीम में जगह नहीं बनाई।
जॉनी बेयरस्टो एक चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए थे। लीड्स में गोल्फ खेलते समय बेयरस्टो के निचले हिस्से में चोट लग गई थी। इंग्लैंड अब वर्ल्ड कप में अपने दोनों स्टार सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और बेयरस्टो के बिना होगी।

दुनिया भर की लीग खेलकर नाम बनाया
जहां तक हेल्स का सवाल है, वे आखिरी बार वेस्टइंडीज में टी20 सीरीज में इंग्लिश टीम के हिस्से बने थे। 60 T20I में, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 31.01 की औसत से 1644 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं।
उनको नेशनल टीम से भले ही बाहर कर दिया। लेकिन इस दौरान हेल्स ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL), बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL), कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL), बिग बैश लीग (BBL), द हंड्रेड और टी20 ब्लास्ट में प्रदर्शन किया। वे लीग क्रिकेट में बढ़िया जमे जिसका इनाम उनको अब मिला है।












Click it and Unblock the Notifications