T20 World Cup: खराब सुविधाओं के लिए टीम इंडिया ने जताई नाराजगी, ICC से कर दी शिकायत

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 5 जून से होना है। भारतीय टीम इससे पहले एक जून को अभ्यास मैच में खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। न्यूयॉर्क में टीम इंडिया का अभ्यास मैच बांग्लादेश के खिलाफ है। बांग्लादेश पिछले कुछ समय से अमेरिका में है।

इस बीच भारतीय टीम को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया ने सुविधाओं को लेकर नाराजगी जताई है और इस बारे में आईसीसी को शिकायत भी कर दी है। हालांकि किसी तरह की अधिकारिक पुष्टि इसे लेकर अब तक नहीं हो पाई है।

team india

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम ने प्रैक्टिस को लेकर निम्न स्तर की सुविधाओं की शिकायत की है। इस बारे में आईसीसी को बताया गया है और खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई है। सूत्रों का कहना है कि पिचों से लेकर सब कुछ अस्थायी है। हर चीज औसत है।

यह भी कहा गया है कि जब आईसीसी से इस बारे में पूछा गया तो किसी भी तरह की शिकायत से इन्कार किया गया है। प्रैक्टिस के लिए न्यूयॉर्क का कैंटिंग पार्क स्टेडियम दिया गया था। आईसीसी ने सुविधाओं से सम्बंधित शिकायत नहीं मिलने की बात कही है।

गुरुवार को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और अन्य खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी में जमकर अभ्यास किया। अंतिम 15 में शामिल नहीं होने के बाद भी रिंकू सिंह ने भी अभ्यास किया था। भारतीय टीम किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। भारतीय टीम 1 जून को नसाऊ काउंटी स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ अपना अभ्यास मैच खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+