T20 World Cup, IND vs PAK: कैसा रहेगा मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पिच का मिजाज
भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच कैसी होगी? इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में हमने कई तेज गेंदबाजों को सफलता हासिल करते देखा है। पर टी20 में इस पिच का मिजाज कैसा होगा इस पर पिच के क्यूरेटर ने बात की है। सबसे पहले ये समझने की बात है कि वहां पर मौसम बदल रहा है। कभी धूप है कभी छांव। बादल बने हुए हैं और बारिश के चांस भी फैंस की धड़कनों का इम्तिहान ले रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में पिच पर मौजूद नमी तेज गेंदबाजों को भरपूर मदद देती है और नई गेंद काफी अहम हो जाती है। (Photo- BCCI)

पाकिस्तान के पास नई गेंद का फायदा उठाने के लिए शाहीन शाह अफरीदी जैसे तेज गेंदबाज मौजूद हैं। पिच क्यूरेटर ने यह तो पूरी तरह खुलासा नहीं किया कि पिच कैसा खेलेगी लेकिन माइकल साल्वाटोर ने बताया है पूरे मैच के दौरान विकेट एक जैसा बना रहेगा।
उन्होंने ए स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा, टी20 के विकेट आमतौर पर पूरे मैच के दौरान एक जैसे बने रहते हैं। तो ये एक अच्छा मैच होना चाहिए। इसके हमने विकेट अपनी नर्सरी (ये एक ड्रॉप-इन पिच है) से लिया है जो ग्राउंड से बस बाहर ही है। और ये विकेट तीन सप्ताह पहले ही लगाया गया है।
क्यूरेटर ने बताया कि ये ड्रॉप-इन विकेट है। ड्रॉप इन विकेटों पर पिचों को बाहर से लाकर इंस्टॉल किया जाता है। ऑस्ट्रेलिया में अब ये तरीका लगभग हर जगह आजमाया जा रहा है। क्यूरेटर ने बताया कि जब क्रिकेट नहीं होता तो यहां पर फुटबॉल होता है इसलिए विकेट को फिर कहीं और ले जाकर उसकी देखभाल की जा सकती है।
क्यूरेटर ने कहा कि बारिश के चांस 70 प्रतिशत तक हैं। जो देर दोपहर और शाम में होगी जबकि यह मैच वहां 7 बजकर 30 मिनट शाम में शुरू होगा। दक्षिणी दिशा में हवा की रफ्तार 15 से 25 kph होगी जिसका रुख शाम तक दक्षिणपूर्वी होने की उम्मीदें रहेंगी और रफ्तार बढ़कर 20 से 30 kph हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications