IND vs NED: अर्धशतक से बहुत खुश नहीं रोहित शर्मा, अभी लय हासिल करने का काम जारी है
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला जीत लिया है और उन्होंने सुपर 12 स्टेज में अपना लगातार दूसरा मैच जीता है। टीम इंडिया ने 56 रनों से जीत दर्ज की जहां सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच दिया गया। यादव ने 25 गेंदों पर 51 रनों की नॉट आउट पारी खेली और विराट कोहली ने भी उनका साथ निभाया जिन्होंने 44 गेंद पर नॉटआउट 62 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर 53 रनों का योगदान दिया।

भारत इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद आ रहा था और रोहित शर्मा ने इसके लिए इसके लिए शुक्र मनाया है कि उस महत्वपूर्ण जीत की खुमारी से उतरने के लिए भारतीय टीम के पास कुछ दिन थे। रोहित ने कहा कि जैसे ही वह मैच खत्म हुआ हमसे सिडनी आए और फिर हमने अपनी नई प्लानिंग बनाई। हमारा फोकस इस मैच पर था जहां हम दो अंक लेना चाहते थे। मुझे लगता है कि यह एक शानदार जीत है। नीदरलैंड्स ने जिस तरीके से क्वालीफाई किया है वह क्रेडिट उनको जाता है।
रोहित कहते हैं कि वे यह नहीं देखते कि विपक्षी कौन है बल्कि देखते हैं कि अपने आप में हम लोग क्या कर सकते हैं। रोहित ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो यह परफेक्ट जीत थी। हम शुरुआत में धीमे थे लेकिन विराट के साथ मेरी यही बात हुई थी कि हमें इस पिच पर टिके रहना है और अपने शॉट मारने का इंतजार करना है। हालांकि मैं अपने अर्धशतक से खुश नहीं हूं लेकिन यह रन आने जरूरी हैं। फिर इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह कितने खूबसूरत तरीके से आए या भद्दे ढंग से। दिन के अंत में सारा खेल आपके कॉन्फिडेंस को ऊपर उठाने का होता है।
बता दें रोहित ने नीदरलैंड्स को अपनी पारी की शुरुआत में कुछ मौके दिए थे पर विपक्षी इसका फायदा नहीं उठा सके। रोहित निश्चित तौर पर उस टच में नहीं थे। यहां तक कि विराट कोहली की पारी भी पाकिस्तान के खिलाफ खेली पारी के मुकाबला इस बार आधी भी नहीं थी पर सूर्यकुमार यादव ने अलग ही लेवल पर बैटिंग को ले लिया और दिखाया कि वे ही इस समय इस टीम के बेस्ट टी20 बल्लेबाज हैं।












Click it and Unblock the Notifications