T20 World Cup: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय संभावित टीम का ऐलान! क्या मिला रिंकू-दुबे और पंत को मौका?
T20 World Cup 2024 probable Squad: आईपीएल 2024 के बाद भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है। टी-20 वर्ल्ड कप इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाना है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 1 मई से पहले इसमें हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को अपने संभावित 15 खिलाड़ियों के नाम देने हैं। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी, इस पर चर्चाओं का माहौल भी गर्म है।
कोहली बनेंगे मैच विनर खिलाड़ी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का टी-20 वर्ल्ड कप में चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। विराट कोहली आईपीएल में शानदार फार्म में दिखाई दे रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान वह भारत की तरफ से सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। विराट कोहली के अलावा सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया जा सकता है।

शिवम दुबे या रिंकू सिंह
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए फिनिशर की भूमिका कौन सा खिलाड़ी निभाएगा यह भी बड़ा सवाल है। रिंकू सिंह और शिवम दुबे दोनों को ही संभावित टीम में जगह दी गई है। लेकिन आखिरी 15 में इन दोनों में से किसी एक खिलाड़ी को ही रखा जा सकता है। ऐसे में देखना होगा कि बीसीसीआई रिंकू सिंह और शिवम दुबे में से किस खिलाड़ी पर अधिक भरोसा जताती है।
पंड्या के नाम पर हो रही चर्चा
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई द्वारा जारी की गई संभावित टीम में रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और अवेश खान जैसे सीनियर खिलाड़ियों को जगह मिली है। हालांकि हार्दिक पंड्या का फॉर्म चिंता का विषय जरूर बना हुआ है। आईपीएल के दौरान हार्दिक पंड्या अब तक अपनी लय में नजर नहीं आए हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए संभावित भारतीय टीम
रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्याकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, केएल राहुल, संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।












Click it and Unblock the Notifications