T20 World Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ गरजेगा कोहली का बल्ला! नेट में किया चौके-छक्के लगाने का अभ्यास
T20 World Cup 2022 में रविवार को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है। इस महामुकाबले की दोनों टीमें जबरदस्त तैयारी कर रही हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी शनिवार को मेलबर्न में नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर विराट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कोहली क्रैकिंग शॉट की प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं।

कोहली ने की चौके-छक्कों की प्रैक्टिस
वीडियो में विराट कोहली को डिफेंसिव के साथ-साथ अटैकिंग बल्लेबाजी करते हुए भी देखा जा सकता है। विराट को प्रैक्टिस करते हुए देख फैंस भी काफी रोमांचित थे जो उन्हों चीयर भी कर रहे हैं। कोहली ने बड़े मैच से पहले नेट में क्रैकिंग कवर ड्राइव से लेकर बैक-फुट पुल तक सभी शॉट्स की प्रैक्टिस की है। आपको बता दें कि टीम इंडिया दो दिन पहले ही मेलबर्न पहुंच गई थी और तभी से टीम के खिलाड़ी कड़े अभ्यास में जुटे हैं।
विराट कोहली पर रहेंगी सभी की नजरें
टी20 विश्व कप में अपने आगाज से पहले टीम इंडिया वॉर्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को मात दे चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम उत्साह से लबरेज है। कल के मुकाबले को लेकर सबसे ज्यादा नजरें विराट कोहली पर ही टिकी होंगी, क्योंकि कोहली ने विश्व कप से पहले अपना फॉर्म हासिल कर लिया है और पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का उन्हें काफी अनुभव है। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का बल्ला खूब बोलता भी है। टी20 इंटरनेशनल में कोहली ने 9 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 67.66 की औसत से 406 रन बनाए हैं।
विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में भी प्रदर्शन बहुत शानदार है। ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल की 10 पारियों में 65 से अधिक के औसत से 450 रन बना चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications