IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड में कोहली की 'दहशत', विराट के फ्लॉप होने की मांगी जा रही है दुआ
विराट कोहली का फॉर्म भारत के लिए बिल्कुल सही समय पर लौटा है। कोहली वर्ल्ड कप में बल्ले से लगातार रनों की बौछार कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के सबसे अहम खिलाड़ी कोहली ही रहने वाले हैं।
Kevin Pietersen request to Virat Kohli: विराट कोहली का फॉर्म भारत के लिए बिल्कुल सही समय पर लौटा है। कोहली वर्ल्ड कप में बल्ले से लगातार रनों की बौछार कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के सबसे अहम खिलाड़ी कोहली ही रहने वाले हैं। एडिलेड के मैदान पर उनके रिकॉर्ड को देखते हुए कहा जा सकता है कि कोहली भारत को फाइनल में पहुंचने में सबसे उपयोगी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

पीटरसन नहीं चाहते कोहली बनाए रन
इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन कुछ समय पहले तक कोहली को फॉर्म में देखना चाहते थे। लेकिन अब वह नहीं चाहते कि विराट कोहली भारत के लिए रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले केविन पीटरसन ने कहा कि मैंने कोहली का उस समय समर्थन किया, जब वे आउट ऑफ फॉर्म थे। लेकिन अब जो हालात है उसे देखते हुए मैं नहीं चाहता कि उनके बल्ले से रन निकले।

इंग्लैंड के खिलाफ कोहली होंगे खतरनाक
एक बेटिंग एप के लिए लिखे अपने ब्लॉग में पीटरसन ने कहा कि एक करीबी दोस्त के रूप में, मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। लेकिन मुझे सिर्फ विराट से एक दिन का ऑफ डे (रन न बनाएं) चाहिए। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में रन नहीं बनाएंगे तो इससे हमें फायदा होगा। कोहली बस इस मैच में स्कोर ना करें, मुझे उनसे बस इतनी सी मदद चाहिए।

शानदार रहा है भारतीय टीम का सफर
बता दें कि भारतीय टीम अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री मार चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ कोच राहुल द्रविड़ की भी टीम को यहां तक लाने में अहम भूमिका रही है। वहीं विराट कोहली और सूर्याकुमार यादव ने लगातार टीम के लिए रन बनाने का काम किया है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में अर्शदीप सिंह कमाल कर रहे हैं। भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications