T20 World Cup देखने नहीं पहुंच रहे फैंस, ICC को बड़ा नुकसान! IND-PAK मैच को लेकर बढ़ी चिंता

T20 World Cup 2024, Latest News: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रही है। भारतीय टीम ने अपनी शुरुआती मुकाबला अमेरिका के न्यूयॉर्क के नासाऊ क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है। भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया। वहीं अब 9 जून को भारत का सामना पाकिस्तान से होना है। इस मुकाबले के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

फैंस की भारी कमी

अमेरिका में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सबसे बड़ी चुनौती फैंस को स्टेडियम तक लाना है। भारत और आयरलैंड मैच के दौरान भी न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कई सीटें खाली दिखाई दे रही थी। इससे साफ है कि आईसीसी को अमेरिका में टूर्नामेंट कराने का फायदा नहीं हो रहा है। इसकी एक बड़ी वजह और भी है। आईसीसी द्वारा भारत के मैचों की बढ़ी हुई टिकटों की कीमत और खराब मार्केटिंग प्लानिंग। इस वजह से भी टिकट की बिक्री नहीं पा रही है।

T20 World Cup 2024 1

खाली पड़ी है स्टेडियम में सीटें

टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए सभी मुकाबले पर नजर डालें तो किसी भी मैच में फैंस स्टेडियम की पूरी क्षमता के मुताबिक मौजूद नहीं थे। वहीं भारत और आयरलैंड मुकाबले के दौरान भी स्टेडियम में काफी जगह दिखाई दे रही थी। स्क्रीन के चारों ओर काफी खाली सीट होने से ब्रॉडकास्टर्स के लिए भी काम मुश्किल हो गया था।

मैच देखने नहीं आ रहे फैंस

पिछले साल यानी 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम के हर मुकाबले में स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में फैंस की कमी साफ तौर पर देखी जा रही है। भारत-आयरलैंड मैच के दौरान 34000 की क्षमता वाले नासाऊ काउंटी स्टेडियम में करीब 20000 लोग ही मौजूद थे।

IND-PAK मैच को लेकर बढ़ी चिंता

आईसीसी के लिए सबसे बड़ी चुनौती रविवार यानी 9 जून को होने वाले मुकाबले की है। भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान ऐसा कभी नहीं हुआ कि स्टेडियम खचाखच ना भरा हो। लेकिन 9 जून को होने वाले मैच में दर्शकों की कमी देखने को मिल सकती है। न्यूयॉर्क की खराब पिच और टिकटों के बढ़े हुए दाम के कारण भारत पाकिस्तान मैच के दौरान भी स्टेडियम में कई सीट खाली नजर आ सकती है।

आईसीसी ने कुछ दिन पहले ही भारत और पाकिस्तान मैच के लिए कई एक्स्ट्रा टिकट जारी किए थे। अगर आईसीसी स्टेडियम को भरने में सफल नहीं हो पता है तो वर्ल्ड कप को अमेरिका में ले जाने के कदम को खराब फैसला करार दिया जाएगा। भारत को ग्रुप ए में चार में से तीन मैच न्यूयॉर्क में ही खेलने हैं। लेकिन इन मैचों में फैंस को स्टेडियम तक लाने में आयोजकों को काफी संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+