मैदान पर उतरे बिना ही 2-2 अंकों के साथ वर्ल्ड कप में एंट्री? नेपाल सहित इन 4 टीमों की रातोंरात बदलेगी किस्मत!
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ही एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिससे क्रिकेट जगत के समीकरण बदल सकते हैं। अगर बांग्लादेश की टीम मौजूदा हालातों या किसी कारणवश इस मेगा इवेंट का हिस्सा नहीं बनती है, तो आईसीसी (ICC) को टूर्नामेंट 19 टीमों के साथ ही कराना पड़ेगा। हालांकि रिप्लेसमेंट का मौका भी होगा लेकिन अगर 19 टीमें होती हैं, तो एक धांसू संयोग दिखाई देगा।
ऐसी स्थिति में ग्रुप C की टीमों को वो फायदा होगा जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। बांग्लादेश के साथ मौजूद इन टीमों की तो मानो लॉटरी ही लग जाएगी। चार टीमों की किस्मत रातोंरात चमक जाएगी।

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, अगर कोई टीम टूर्नामेंट के शेड्यूल जारी होने के बाद नाम वापस लेती है और उसकी जगह कोई दूसरी टीम रिप्लेस नहीं की जाती, तो उस टीम के सभी मैचों को 'वॉकओवर' माना जाता है। इसका सीधा मतलब यह है कि विपक्षी टीम को बिना खेले ही 2 अंक और बेहतरीन नेट रन रेट मिल जाता है।
ग्रुप C में होगा अंकों का धमाका?
बांग्लादेश ग्रुप C में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली के साथ है। अगर बांग्लादेश हटता है, तो इन चारों टीमों को टूर्नामेंट की पहली गेंद फेंके जाने से पहले ही तालिका में 2-2 अंक मिल जाएंगे।
नेपाल और इटली के लिए 'वरदान'
इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा नेपाल और इटली जैसी छोटी टीमों को होगा। आमतौर पर इन टीमों के लिए ग्रुप स्टेज पार करना मुश्किल होता है, लेकिन 2 अंक पहले से जेब में होने के बाद इन्हें सुपर-8 में जाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं होगी। दो उलटफेर में ये छोटी टीमें कमाल कर सकती हैं।
क्या 19 टीमों के साथ होगा वर्ल्ड कप?
क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतने बड़े स्तर पर 20वीं टीम को अचानक शामिल करना मुश्किल होता है (वीजा और लॉजिस्टिक्स के कारण)। ऐसे में आईसीसी 19 टीमों के साथ टूर्नामेंट आगे बढ़ सकती है, जो ग्रुप C की अन्य टीमों के लिए अगले चरण की राह और आसान कर देगा।












Click it and Unblock the Notifications