भारत के हाथ से फिसल रहा था वर्ल्ड कप, फिर हुआ चमत्कार, जानिए मैच के तीन बड़े टर्निंग प्वाइंट्स
T20 World Cup Final Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने आखिरकार टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमा लिया है। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर बारबाडोस के मैदान पर इतिहास रचा। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रनों से हरा दिया।
भारत को मिली जीत
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत खराब रही और 34 के स्कोर पर ही तीन खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। इसके बाद अक्षर पटेल और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला। विराट कोहली के 76 रनों की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 176 रन बनाए।

मुकाबले में तीन बड़े टर्निंग प्वाइंट्स
177 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन नहीं बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म कर दिया है। भारत ने इससे पहले साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इस मुकाबले में तीन बड़े ट्रनिंग प्वाइंट्स रहे।
केशव महराज ने किया कमाल
फाइनल मैच की शुरुआत में ही भारतीय टीम के तीन बड़े खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव जल्द ही पवेलियन लौट गए। यहां दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत पर हावी नजर आई। केशव महराज ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की।
विराट-अक्षर की साझेदारी
विराट कोहली और अक्षर पटेल की साझेदारी ने गेम को बदलने का काम किया। भारतीय टीम के लिए अक्षर पटेल संकटमोचक साबित हुए। उन्होंने विराट कोहली के साथ मोर्चा संभाला और भारत का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई।
हार्दिक ने बदला मैच
हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर तेजी से दक्षिण अफ्रीका को जीत की ओर ले जा रहे थे। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी 30 गेंद में सिर्फ 30 रनों की जरूरत थी। लेकिन हार्दिक पंड्या ने क्लासेन का विकेट लेकर मैच को पलट दिया और यह मैच का तीसरा और सबसे बड़ा ट्रनिंग प्वाइंट साबित रहा। हार्दिक पंड्या ने क्लासेन को पवेलियन भेजा।












Click it and Unblock the Notifications