SKY को बेईमान कहकर पाकिस्तान ने किया बदनाम, Shaun Pollock ने वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब
T20 World Cup Final Shaun Pollock: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सात रनों से मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की जीत से जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है। वहीं कुछ ऐसे देश भी हैं जो भारत के इस जीत को हजम नहीं कर पा रहे हैं। खास तौर पर पाकिस्तान का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है।
पाकिस्तान ने उठाया सवाल
टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों ने भारतीय टीम पर अजीबो-गरीब बयान देते रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान अर्शदीप सिंह पर गेंद के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया गया था। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने रोहित शर्मा और अर्शदीप सिंह को लेकर विवादित बयान भी दिया था।

सूर्या के कैच पर विवाद
वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की जीत के बाद लगातार चीटिंग करने की बातें भी सामने आ रही थी। सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर में डेविड मिलर का कैच पकड़ा था। पाकिस्तानी कुछ दिग्गज का मानना था कि उस समय उनका पैर बाउंड्री रोप को टच कर गया। हालांकि, थर्ड अंपायर ने तीन बार वीडियो को रिप्ले में देखने के बाद इस पर अपना फैसला सुनाया था। ऐसे में गलती की कोई गुंजाइश रह नहीं जाती है।
शॉन पॉलक का वीडियो आया सामने
दरअसल, साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में 16 रन बनाने थे। हार्दिक पंड्या गेंदबाजी करने के लिए आए तो हवा में जोर से मारा। लेकिन बाउंड्री लाइन पर खड़े सूर्यकुमार यादव ने अद्भुत कैच पड़कर डेविड मिलर को पवेलियन भेज दिया। अब इस पर साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर और कमेंटेटर शॉन पॉलक ने अपनी राय दी है।
शॉन पॉलक ने किया मामला साफ
शॉन पॉलक ने सूर्यकुमार यादव के कैच को पूरी तरह से फेयर बताया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने मिलर का जो कैच लिया वह पूरी तरह से ठीक था। उसमें कहीं भी किसी तरह की कोई कमी नहीं थी। सूर्यकुमार ने रोप को पीछे नहीं हटाया था। शॉन पॉलक ने सूर्या की कैच की तारीफ भी की।












Click it and Unblock the Notifications