'एक बिलियन मुस्कान के लिए धन्यवाद', टीम इंडिया को सानिया मिर्जा का सलाम, वायरल हो गया पोस्ट
T20 World Cup Final Sania Mirza Reaction: 29 जून यानी शनिवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच को भारतीय टीम ने सात रनों से जीतने में कामयाबी हासिल की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रही।
रितिका-अनुष्का ने दी जीत की बधाई
भारत की इस जीत पर कप्तान रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह भी बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जीत की तस्वीर शेयर करते हुए दिल की बात कही। उन्होंने लिखा कि कोई शब्द नहीं हैं.....सिर्फ भावनाएं हैं और गर्व है। बहुत कुछ कहना है लेकिन शब्द नहीं मिल रहे हैं। ये टीम...। रितिका के अलावा अनुष्का शर्मा ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी।

सानिया ने कही दिल की बात
पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी भारत की जीत के बाद इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर टीम इंडिया को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "ये ठीक है!!!! चैंपियंस... एक बिलियन हंसी के लिए धन्यवाद।" सानिया मिर्जा के इस पोस्ट पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
खत्म हुआ 11 साल का इंतजार
इससे पहले भारत ने 11 साल पहले आईसीसी ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की थी। आखिरी बार भारत ने साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही थी। लंबे समय से भारतीय फैंस को ट्रॉफी का इंतजार था। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी। लेकिन फाइनल मैच को टीम जीतने में नाकाम रही थी।
जानिए तेंदुलकर ने क्या कहा
जीत के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की जमकर तारीफ की। सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैंने एक उदीयमान युवा से लेकर विश्व कप विजेता कप्तान बनने तक के आपके सफर को करीब से देखा है। आपकी अटूट प्रतिबद्धता और असाधारण प्रतिभा ने देश को बहुत गौरव दिलाया है।












Click it and Unblock the Notifications