'कंधे पर बेटी, पीछे खड़ा देश, बगल में विराट जैसा भाई', रोहित शर्मा की मां ने एक तस्वीर में बयां की सारी कहानी
T20 World Cup Final Shaun Rohit Sharma mother's post: रोहित शर्मा की कप्तानी में 17 साल बाद भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही। इस जीत के बाद से ही पूरे देश में खुशी की लहर है। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का जश्न अभी भी फैंस जमकर मना रहे हैं। वहीं लगातार टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है।
रोहित की मां ने शेयर की तस्वीर
रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा शर्मा ने भी अपने बेटे के लिए 1 जुलाई को इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया। रोहित की मां पूर्णिमा ने एक ऐसा फोटो शेयर किया, जिसमें कई कहानियां छिपी हुई हैं। विराट कोहली रोहित शर्मा के साथ भारत का तिरंगा लेकर इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए रोहित शर्मा की मां ने इसका कैप्शन भी शानदार लिखा। इस तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा कि टी-20 क्रिकेट की GOAT जोड़ी कंधे पर उनकी बेटी। पीठ पर पूरा देश और अपने साइड में भाई।

तस्वीर पर फैंस ने लुटाया प्यार
रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा शर्मा की इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। भारत ने लंबे इंतजार के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की है। साल 2013 में आखिरी बार भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। 11 साल बाद अब भारतीय टीम कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने में सफल हो पाई है।
पिछले साल गंवाया था मौका
हालांकि, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत के पास वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीतने का भरपूर मौका था। लेकिन भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने में चूक गई। जिसके बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिलाड़ी बेहद मायूस नजर आए थे। वनडे वर्ल्ड कप से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जीतने से भी रोहित शर्मा चूक गए थे। लेकिन आखिरकार टी-20 वर्ल्ड कप को जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया।
टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही रोहित शर्मा ने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान भी कर दिया है। रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली और रविंद्र जडेजा भी अब टी-20 फॉर्मेट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इन तीनों ही खिलाड़ियों की कमी भारतीय टीम को लंबे समय तक खलने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications