इस दिन से होगा T20 World Cup 2026 का आगाज! भारत-श्रीलंका होंगे मेजबान, वर्ल्ड कप में पहली बार खेलेगी ये टीम?
T20 World Cup 2026 News: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका मिलकर करने जा रहे हैं। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी 2026 से शुरू होकर 8 मार्च 2026 तक चलेगा। फाइनल मुकाबला या तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा या फिर कोलंबो में। किस जगह पर फाइनल होगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है या नहीं।
क्या होगा टूर्नामेंट का फॉर्मेट (T20 World Cup 2026 News)
इस बार भी टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों को चार ग्रुप में बांटा जाएगा और हर ग्रुप से दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी। इसके बाद टॉप-8 टीमों को दो नए ग्रुप में बांटा जाएगा। इन दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और फिर होगी खिताबी भिड़ंत। यह फॉर्मेट पिछले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए वर्ल्ड कप जैसा ही रहेगा।

भारत बनेगा डिफेंडिंग चैंपियन
भारत इस टूर्नामेंट में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरेगा। टीम इंडिया ने 2024 में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। उस संस्करण में 55 मैच खेले गए थे और माना जा रहा है कि 2026 में भी लगभग उतने ही मुकाबले होंगे। भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, अमेरिका, आयरलैंड, कनाडा, नीदरलैंड और इटली।
पहली बार ये टीम खेलेगी वर्ल्ड कप
इटली की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक पल होगा। बाकी 5 टीमों का चयन अफ्रीका और एशिया-ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालिफायर से होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच वर्तमान राजनीतिक हालात को देखते हुए दोनों देश एक-दूसरे की मेजबानी करने को तैयार नहीं हैं। यही कारण है कि आईसीसी ने श्रीलंका को भारत के साथ जोड़कर सह-मेजबानी का फैसला किया। इससे टीमों की सुरक्षा और आयोजन की पारदर्शिता दोनों सुनिश्चित होगी।












Click it and Unblock the Notifications