T20 World Cup 2026: बिना खेले टूट सकता है टीम इंडिया का सपना, कैसे अब विश्व कप से बाहर हो सकता है भारत
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदकर न केवल अपनी ताकत दिखाई है, बल्कि भारत के लिए भी परेशानी खड़ी कर दी है। वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज की इस जीत ने ग्रुप-1 के समीकरण को इतना उलझा दिया है कि अब टीम इंडिया अपना अगला मैच शुरू होने से पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकती है।
वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 254 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया और फिर उन्हें 147 पर समेट दिया। इस 107 रनों की जीत से वेस्टइंडीज का नेट रन रेट (NRR) +5.350 हो गया है। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद भारत का नेट रन रेट -3.800 पर है। अब भारत और वेस्टइंडीज के नेट रन रेट के बीच मीलों का फासला है, जिसे पाटना लगभग नामुमकिन है।

टूट सकता है टीम इंडिया का सपना
गुरुवार को भारत और ज़िम्बाब्वे का मैच शाम को है. इसी दिन दो मैच खेले जाने हैं। पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच है। यदि दोपहर के मैच में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया, तो वेस्टइंडीज के 4 अंक हो जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के पहले से ही 2 अंक हैं, ऐसी स्थिति में अगर भारत अपने दोनों मैच जीत भी लेता है, तब भी वह अधिकतम 4 अंकों तक पहुंचेगा।
नेट रन रेट के मामले में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से पीछे है। अब ज़िम्बाब्वे से उम्मीद करनी होगी कि वे साउथ अफ्रीका को हराते हुए उनके अंक 2 तक ही सीमित रेखा। तब भारत की बात बन सकती है। यह काम इतना आसान नहीं है।
सेमीफाइनल में जाने का समीकरण
यदि दक्षिण अफ्रीकी टीम वेस्टइंडीज को हरा देती है, तो भारत को केवल अपने अगले दोनों मैच (जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ) जीतने होंगे। ऐसी स्थिति में भारत 4 अंकों के साथ सीधे क्वालीफाई कर जाएगा और नेट रन रेट की जरूरत नहीं पड़ेगी। कहने का मतलब यही है कि टीम इंडिया को अपने प्रदर्शन के साथ अन्य टीमों के ऊपर भी निर्भर रहना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications