T20 WC 2026: कल इतने बजे होगा टीम का ऐलान, क्या कप्तान रहेंगे सूर्यकुमार यादव? पंत को मिलेगा मौका!

T20 World Cup 2026 Team Announcement: भारतीय क्रिकेट फैंस लंबे समय से टी-20 वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए शनिवार, 20 दिसंबर को भारतीय टीम का ऐलान किया जाना है। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर शनिवार दोपहर 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ आने वाली सीरीज के लिए भी टीम चुनी जाएगी।

क्या कप्तान होंगे सूर्यकुमार (T20 World Cup 2026 Team Announcement)

टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सवाल कप्तान सूर्यकुमार यादव और उप-कप्तान शुभमन गिल की मौजूदा फॉर्म को लेकर है। दोनों ही बल्लेबाजों के लिए पिछला कुछ समय उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इसके अलावा, यशस्वी जायसवाल जैसे आक्रामक बल्लेबाज को टीम से बाहर रखना चर्चा का विषय बना हुआ है। क्या चयनकर्ता जायसवाल को वापस लाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।

T20 World Cup 1

क्या पंत की होगी वापसी?

सबसे ज्यादा चर्चा विकेटकीपर के स्थान को लेकर है। जितेश शर्मा और संजू सैमसन एशिया कप से ही टीम का हिस्सा हैं, लेकिन जितेश का बल्ला अब तक खामोश रहा है और सैमसन को भी लगातार मौके नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में ऋषभ पंत की वापसी की मांग तेज हो गई है। ऋषभ पंत ने 2024 वर्ल्ड कप की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में खुलासा किया था कि फाइनल में जब दक्षिण अफ्रीका जीत के करीब थी, तब पंत ने चतुराई दिखाते हुए खेल रुकवाया था, जिससे हेनरिक क्लासेन की लय टूट गई और भारत ने मैच में वापसी की।

रिंकू सिंह पर भी रहेगी नजरें

पंत के अनुभव को देखते हुए चयनकर्ता ईशान किशन, केएल राहुल या ध्रुव जुरेल के बजाय पंत पर फिर से भरोसा जता सकते हैं। 'फिनिशर' के रूप में अपनी पहचान बना चुके रिंकू सिंह को दक्षिण अफ्रीका सीरीज से बाहर रखा गया था। क्या वे लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप से चूक जाएंगे? वहीं, श्रेयस अय्यर चोट के बाद वापसी की कोशिश में हैं, लेकिन उनकी फिटनेस अब भी एक बड़ा सवाल बनी हुई है।

वर्ल्ड कप के लिए भारत की संभावित टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+