कब होगा भारत-पाकिस्तान मैच? टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल की घोषणा आज, कहां देखें लाइव टेलीकास्ट
T20 World Cup 2026: टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा महासंग्राम फिर से होने वाला है, आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। शेड्यूल की घोषणा आज (25 नवंबर 2025) शाम को होने वाली है, जिससे इस बड़े टूर्नामेंट का पूरा खाका साफ हो जाएगा।
यह वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा। अगर आप क्रिकेट फैन हैं, इस टूर्नामेंट से जुड़ी हर ज़रूरी बात जानना जरुरी है। शेड्यूल में कब किस टीम की टक्कर होगी, इस पर स्थिति साफ़ हो जाएगी।

2026 टी20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट
इस बार का वर्ल्ड कप पहले के कुछ एडिशन से थोड़ा अलग होगा। यह टूर्नामेंट 20 टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसमें कुल 55 मैच होंगे। फॉर्मेट को तीन मुख्य चरणों में बांटा गया है।
ग्रुप चरण: 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा जाएगा (हर ग्रुप में 5 टीमें)। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी 4 टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। हर ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी।
सुपर 8: ग्रुप चरण से आईं 8 टीमें दो ग्रुप में बांटी जाएंगी (हर ग्रुप में 4 टीमें)। मुकाबले राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे। दोनों सुपर 8 ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएंगी।
नॉकआउट: इसमें दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला होगा।
शेड्यूल में खास क्या होगा?
मेज़बान टीम: भारत और श्रीलंका को सीधे इस वर्ल्ड कप में जगह मिली है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले का इंतज़ार सबसे ज़्यादा रहेगा।
बड़ा मुकाबला: सबसे ज़्यादा निगाहें भारत बनाम पाकिस्तान के मैच पर होंगी, जिसका वेन्यू और तारीख़ जल्द ही पता चलेगी।
मैच वेन्यू: भारत में मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों के स्टेडियम में मैच होने की उम्मीद है।
शेड्यूल घोषणा लाइव कैसे देखें
क्रिकेट प्रेमी 25 नवंबर, मंगलवार को शाम 6:30 बजे (IST) से आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल की लाइव घोषणा का आनंद ले सकेंगे। यह कार्यक्रम जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के ज़रिए उपलब्ध होगा, जबकि स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 3 चैनल इसे पूरे देश में टीवी पर प्रसारित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications