T20 World Cup: भारत की जीत के पीछे रिंकू सिंह का रहा बड़ा बलिदान? सेमीफाइनल में पहुंचने की ये है अनकही कहानी
T20 World Cup 2026 Rinku Singh: संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में एंट्री कर लिया है। 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन ने अंत तक मोर्चा संभाले रखा और विजयी चौका जड़कर भारत को लगातार तीसरी बार अंतिम चार में पहुंचाया। इस जीत के साथ भारत ने कुल छठी बार सेमीफाइनल का टिकट कटाया है।
प्लेइंग 11 से बाहर होकर भी रिंकू ने किया कमाल (T20 World Cup 2026 Rinku Singh)
ईडन गार्डन्स में जब संजू सैमसन के बल्ले से निकले शॉट स्टेडियम की दीवारों को गुंजा रहे थे और भारत टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा रहा था, तब डगआउट के पास खड़ा एक खिलाड़ी खामोशी से टीम की हर सफलता पर तालियां बजा रहा था। यह खिलाड़ी थे रिंकू सिंह। जहां दुनिया सैमसन के नाबाद 97 रनों के रिकॉर्ड का जश्न मना रही है, वहीं भारतीय क्रिकेट के गलियारों में रिंकू सिंह भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

दो दिन पहले पिता को खोया
महज दो दिन पहले रिंकू सिंह ने अपने पिता को खोया था। किसी भी इंसान के लिए यह जीवन का सबसे कठिन समय होता है, लेकिन रिंकू ने घर के बजाय टीम के साथ बने रहने का फैसला किया। हालांकि रिंकू इस मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन एक '12वें खिलाड़ी' के रूप में उनकी सक्रियता ने सभी का ध्यान खींचने का काम किया।
जब मध्यक्रम में विकेट गिरे और मैच फंसता हुआ नजर आया, तब बाउंड्री लाइन पर खड़े रिंकू का सकारात्मक शरीर हाव-भाव टीम के साथ उनकी बॉन्डिंग को दिखा रहा था। अक्सर खिलाड़ी व्यक्तिगत कारणों से ऐसे समय में ब्रेक लेते हैं, जिसे पूरी तरह जायज भी माना जाता है, लेकिन रिंकू ने टीम के मिशन को प्राथमिकता दी। अब टीम इंडिया का अगला पड़ाव मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम है, जहां गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला होना है।












Click it and Unblock the Notifications